महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (26 जनवरी 2026)
♦️ नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपनी जीत के साथ ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों में कुल 400 मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है.
♦️ आरपीएफ (उत्तर रेलवे) की इंस्पेक्टर चंदा सिन्हा को 1,500 से अधिक बच्चों को बचाने के लिए 'अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025' से सम्मानित किया गया.
♦️ उत्तर प्रदेश सरकार ने हर जिले में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए 'सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना' शुरू की है.
♦️ गणतंत्र दिवस परेड 2026 में पहली बार मुधोल हाउंड, रामपुर हाउंड, चिप्पीपराई, कोम्बाई और राजापलायम जैसी स्वदेशी श्वान नस्लों को शामिल किया गया.
♦️ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 की आधिकारिक थीम 'मेरा भारत, मेरा वोट' है.
♦️ पश्चिम बंगाल के रबीलाल टुडू को संथाली साहित्य में योगदान के लिए पद्म श्री 2026 के लिए चुना गया है.
♦️ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को वर्ष 2026 के पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है.
♦️ कोच व्लादिमीर मेस्टविरिश्विली को खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म श्री 2026 से सम्मानित किया गया.
♦️ अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए नशा विरोधी अभियान की थीम 'नो ड्रग्स, नो ड्रॉपआउट्स' थी.
♦️ अफ्रीकी मूल का 'सिद्दी बादशाह समुदाय' मुख्य रूप से गुजरात राज्य में पाया जाता है.
♦️ गगनयान यात्री और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को 2026 में शांतिकालीन वीरता पुरस्कार 'अशोक चक्र' से सम्मानित किया गया.
♦️ आकाशवाणी (समाचार सेवा प्रभाग) को मतदाता जागरूकता के लिए 'इलेक्ट्रॉनिक रेडियो श्रेणी' में सर्वश्रेष्ठ मीडिया पुरस्कार मिला.
♦️ 25 जनवरी 2026 को मनाए गए 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का नारा 'भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक' था.
♦️ राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने तस्करी रोकने के लिए 'ऑपरेशन सह्याद्रि चेकमेट' शुरू किया है.
♦️ भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के डीआईजी के.एस. सीताराम को 'विशिष्ट सेवा पदक' प्रदान किया गया.
♦️ गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज भारत के राष्ट्रपति फहराते हैं.
♦️ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु 'टाइम्स हायर एजुकेशन' (THE) विषय रैंकिंग में टॉप 100 में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय संस्थान है.
♦️ पीयूष पांडे को गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
♦️ गणतंत्र दिवस 2026 की थीम 'वन्दे मातरम् के 150 वर्ष' रखी गई है.
♦️ राजस्थान के शांतनु कुमार को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 'राष्ट्रपति पुलिस पदक' (विशिष्ट सेवा) देने की घोषणा की गई.
♦️ भारत की पहली 'इंटीग्रेटेड प्राइवेट सैटेलाइट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट' गुजरात में लॉन्च की गई है.
♦️ राजस्थान के गफरुद्दीन मेवाती जोगी, तगाराम भील और स्वामी ब्रह्मदेव को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
♦️ राजस्थान की 'मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना' के तहत 10 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा.
♦️ 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 को मनाया गया.
♦️ 25 जनवरी 2026 को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में अमित शाह द्वारा 'एक जिला-एक व्यंजन' (ODOC) पहल की शुरुआत की गई.
♦️ एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन कार्यक्रम 'विंग्स इंडिया-2026' हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर आयोजित किया जाएगा.
♦️ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है.
♦️ गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर 982 कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदक से सम्मानित किया गया.
♦️ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने गुवाहाटी में 82.5 करोड़ रुपये की दो बांस परियोजनाओं का शुभारंभ किया.
♦️ त्रिपुरा के डुम्बुर झील (नारकेल कुंजा) में 'माताबारी पर्यटन सर्किट' की आधारशिला रखी गई.
♦️ मशहूर पत्रकार मार्क टूली का 25 जनवरी 2026 को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
♦️ भारत ने 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाया.
♦️ मुंबई इंडियंस की नेट साइबर-ब्रन्ट विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बनीं.
♦️ गणतंत्र दिवस परेड 2026 में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की झांकी का विषय "भारत गाथा: श्रुति, कृति, दृष्टि" था.
♦️ रणधीर सिंह ने स्वास्थ्य कारणों से एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया.
♦️ 25 जनवरी 2026 को कवि माइकल मधुसूदन दत्त की 202वीं जयंती मनाई गई.
♦️ 'पद्म विभूषण-2026' पाने वालों में अभिनेता धर्मेंद्र, वी.एस. अच्युतानंदन, के.टी. थॉमस, एम. राजम और पी. नारायणन शामिल हैं.
♦️ सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को 'सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2026' (संस्थागत श्रेणी) के लिए चुना गया.
♦️ गणतंत्र दिवस परेड 2026 में 'गलवान' और 'नुब्रा' नामक दो बैक्ट्रियन ऊंट शामिल हुए.
♦️ ओडिशा सरकार ने गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है.
♦️ 49वें अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का फोकस देश 'अर्जेंटीना' को चुना गया है.
♦️ भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी गतिविधियों के तहत 'ऑपरेशन त्राशी-I' चलाया.
♦️ उत्तर प्रदेश सरकार ने 'एक जिला एक उत्पाद' (ODOP) योजना वर्ष 2018 में शुरू की थी.