Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

27 जनवरी 2026-करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (27 जनवरी 2026)

♦️ 77वें गणतंत्र दिवस परेड-2026 का मुख्य विषय (Theme) 'वंदे मातरम के 150 वर्ष' रखा गया था.
♦️ केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
♦️ वर्ष 2026 में भारतीय टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है.
♦️ बीबीसी (BBC) के पूर्व ब्यूरो चीफ और वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली का हाल ही में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
♦️ भारतीय महिला हॉकी गोलकीपर सविता पुनिया को वर्ष 2026 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है.
♦️ गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में पहली बार यूरोपीय संघ के दो प्रमुख नेता एक साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
♦️ भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारियों, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के. और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए. को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया.
♦️ नासा द्वारा जारी एआई (AI) मॉडल 'एक्सोमिनर++' (ExoMiner++) ने 370 नए एक्सोप्लेनेट्स की पुष्टि की है.
♦️ अमेरिकी पर्वतारोही एलेक्स होन्नल्ड ने ताइवान की सबसे ऊंची इमारत 'टाइपे 101' पर बिना रस्सी के चढ़ाई की.
♦️ भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I मैच में 14 गेंदों में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया.
♦️ राष्ट्रीय संस्कृति और पर्यटन महोत्सव 'भारत पर्व 2026' का उद्घाटन लाल किला, नई दिल्ली में किया गया.
♦️ 77वें गणतंत्र दिवस परेड में आयुष मंत्रालय की झांकी का विषय 'आयुष का तंत्र, स्वास्थ्य का मंत्र' था.
♦️ हाल ही में चर्चा में रहा फुकेत बंदरगाह थाईलैंड का एक प्रमुख बंदरगाह है.
♦️ एक अध्ययन के अनुसार, मानसिक विकार सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित व्यक्तियों में कमजोर हड्डियां और फ्रैक्चर के प्रति अधिक संवेदनशीलता देखी गई है.
♦️ शोधकर्ताओं ने अरुणाचल प्रदेश में 'स्ट्रोबिलैंथीस राइटेशी' नामक पुष्पीय पौधे की एक नई प्रजाति की पहचान की है.
♦️ प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना कुमारगुप्त ने की थी.
♦️ "अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस" (International Holocaust Remembrance Day) प्रतिवर्ष 27 जनवरी को मनाया जाता है.
♦️ भारत का पहला "डिजिटल लाउंज" मुंबई सेन्ट्रल स्टेशन पर शुरू हुआ है.
♦️ "इंडिया एनर्जी वीक-2026" का चौथा संस्करण गोवा में आयोजित किया गया.
♦️ "16वां भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन" का आयोजन नई दिल्ली में हुआ.
♦️ संचार मंत्रालय ने विनियमित पूंजी बाजार सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए "स्टॉक होल्डिंग सर्विसेज लिमिटेड (SSL)" के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया है.
♦️ इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, भारत वर्ष 2035 तक दुनिया के शीर्ष चार "सेमीकंडक्टर विनिर्माण" देशों में शामिल हो जाएगा.
♦️ सरकार ने 200 करोड़ रुपये की लागत से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में "स्मार्ट और एकीकृत मत्स्य बंदरगाह" बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.
♦️ हाल ही में भारत और यूरोपीय संघ ने "मुक्त व्यापार समझौते (FTA)" की घोषणा की है.
♦️ "राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण (NHIS) और निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (ASISSE)" का आयोजन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा किया जाएगा.
♦️ यूरोपीय संघ (EU) का मुख्य प्रशासनिक मुख्यालय ब्रुसेल्स में स्थित है.

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image