Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

25 जनवरी 2026-करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (25 जनवरी 2026)

♦️ पूर्वी तट रेलवे ने विशाखापत्तनम स्टेशन पर सुरक्षा निगरानी बढ़ाने के लिए 'एएससी अर्जुन' (ASC Arjun) नामक एआई-आधारित रोबोट तैनात किया है.
♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम शहर से रेहड़ी-पटरी वालों के लिए विशेष 'पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड' लॉन्च किया है.
♦️ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने भारत की पहली 'लैप्रोस्कोपिक व्हिपल सर्जरी' सफलतापूर्वक संपन्न की है.
♦️ आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं ने सूर्य के भीतर के चुंबकीय क्षेत्रों का पहला 3D मानचित्र विकसित किया है.
♦️ वर्ष 2026 में मनाए जाने वाले उत्तर प्रदेश दिवस की थीम 'विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश' रखी गई है.
♦️ गणतंत्र दिवस परेड-2026 के लिए भारतीय नौसेना की झांकी का विषय 'एक सशक्त राष्ट्र के लिए एक सामर्थ्यवान नौसेना' है.
♦️ गणतंत्र दिवस परेड-2026 में भारतीय सशस्त्र बल 'ऑपरेशन सिंदूर: जॉइंटनेस के माध्यम से विजय' थीम पर आधारित झांकी प्रदर्शित करेंगे.
♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में CSIR-NIIST नवाचार, प्रौद्योगिकी एवं उद्यमिता केंद्र की आधारशिला रखी है.
♦️ हाल ही में जारी संस्मरण 'द फ्लावर बियर्स' (The Flower Bearers) की लेखिका राचेल एलिजा ग्रिफिथ्स हैं.
♦️ गणतंत्र दिवस परेड में गृह मंत्रालय ने नई न्याय संहिताओं और उनके कार्यान्वयन को दर्शाने वाली झांकी प्रस्तुत करने की घोषणा की है.
♦️ पंचायती राज मंत्रालय ने यूनिसेफ (UNICEF) के सहयोग से 'पंचम' नामक चैटबॉट लॉन्च किया है.
♦️ 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) संगठन ने 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी मतदाता दिवस पदयात्रा आयोजित करने की घोषणा की है.
♦️ समकालीन वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए दूसरा वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया.
♦️ 'अन्ना चक्र' पहल का संबंध खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग से है.
♦️ पांडोह बांध का निर्माण ब्यास नदी पर किया गया है.
♦️ मानव शरीर में रक्त को शुद्ध करने का कार्य मुख्य रूप से वृक्क (किडनी) द्वारा किया जाता है.
♦️ 25 जनवरी 2026 को देश भर में "16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस" मनाया गया है.
♦️ अमित शाह द्वारा 25 जनवरी 2026 को लखनऊ, उत्तरप्रदेश में "एक जिला-एक व्यंजन (ODOC)" पहल की शुरुआत की गई.
♦️ एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन कार्यक्रम "विंग्स इंडिया-2026" 28 जनवरी 2026 से हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर शुरू होगा.
♦️ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है.
♦️ शिवराज सिंह चौहान ने "दीनदयाल अंत्योदय योजना" के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण वितरित किए हैं.
♦️ गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर कुल 982 कर्मियों को "वीरता एवं सेवा पदक" से सम्मानित किया गया है.
♦️ ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने गुवाहाटी में उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास के लिए 82.5 करोड़ रुपये की दो बांस परियोजनाओं का शुभारंभ किया.
♦️ त्रिपुरा में डुम्बुर झील के नारकेल कुंजा में 450 करोड़ रुपये की लागत से "माताबारी पर्यटन सर्किट" की आधारशिला रखी गई.
♦️ हाल ही में "उत्तरप्रदेश गौरव सम्मान" से शुभांशु शुक्ला, अलख पांडे, सुधांशु सिंह, रश्मि आर्य और डॉ. हरिओम पंवार को सम्मानित किया गया है.
♦️ मशहूर पत्रकार मार्क टूली का 90 वर्ष की आयु में 25 जनवरी 2026 को निधन हो गया.
♦️ उत्तरप्रदेश में ओडीओपी (One District One Product) योजना की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी.

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image