महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (24 जनवरी 2026)
♦️ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के जिलों के पारंपरिक भोजन को बढ़ावा देने के लिए 'एक जनपद – एक व्यंजन' (One District One Cuisine) योजना की शुरुआत की है.
♦️ प्रतिवर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है.
♦️ 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में DRDO द्वारा पहली बार 'लॉन्ग रेंज एंटी-शिप हाइपरसोनिक मिसाइल' (LR-AShM) का प्रदर्शन किया जाएगा.
♦️ सुरक्षा बलों ने झारखंड के सारंडा जंगल में 'ऑपरेशन मेगाबुर' के तहत 15 माओवादियों को ढेर किया है.
♦️ T20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश के हटने के बाद उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है.
♦️ भारतीय रेलवे ने अपना पहला ह्यूमनॉइड रोबोट 'ASC ARJUN' विशाखापत्तनम स्टेशन पर तैनात किया है.
♦️ 'कमला' और 'पूसा डीएसटी' धान की नई जीनोम-संपादित किस्में हैं.
♦️ जनगणना 2027 के पहले चरण में नागरिकों से कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे.
♦️ वर्ष 2026 के लिए 'सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार' (संस्थागत श्रेणी) सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दिया गया है.
♦️ व्यक्तिगत श्रेणी में 'सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2026' लेफ़्टिनेंट कर्नल सीता अशोक शेल्के को प्रदान किया गया है.
♦️ दुनिया की सबसे पुरानी रॉक आर्ट हाल ही में इंडोनेशिया के मुना द्वीप पर खोजी गई है.
♦️ ओडिशा राज्य सरकार ने गुटखा, पान मसाला और निकोटीन युक्त खाद्य उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है.
♦️ नुम्बियो सेफ्टी इंडेक्स 2026 के अनुसार भारत का सबसे सुरक्षित शहर मंगलुरु है.
♦️ एशिया मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स 2026 में भारत ने 6वां स्थान प्राप्त किया है.
♦️ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावोस में 'बोर्ड ऑफ पीस' नामक वैश्विक शांति पहल का अनावरण किया है.
♦️ दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल थियेटर फेस्टिवल का आयोजन भारत में किया जाएगा.
♦️ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 'ग्रंथ कुटीर' का उद्घाटन किया है.
♦️ राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने IIT कानपुर के साथ मिलकर 'फेडरेटेड इंटेलिजेंस हैकाथॉन' आयोजित किया है.
♦️ कबीर दास ने कहा था कि 'राम और रहीम एक ही ईश्वर के दो अलग-अलग नाम हैं'.
♦️ उत्तर प्रदेश राज्य का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है.
♦️ यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास 24 जनवरी 2026 को भारत पहुँचीं.
♦️ 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती भी मनाई जाती है.
♦️ भारत ने दावोस में स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में 300–350 अरब डॉलर निवेश का प्रस्ताव रखा है.
♦️ बोधगया मंदिर परिसर में प्लास्टिक उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है.
♦️ लखनऊ उत्तर प्रदेश का पहला जीरो फ्रेश वेस्ट डंप शहर बना है.
♦️ सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस ध्वज पुरस्कार मिला है.
♦️ 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 की थीम 'मेरा भारत, मेरा वोट' थी.
♦️ बखीरा पक्षी अभयारण्य संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश) में स्थित है.
♦️ UAE हाल ही में भारत का दूसरा सबसे बड़ा LNG आपूर्तिकर्ता बना है.
♦️ भारत का पहला गहन प्रजनन केंद्र मुंबई में शुरू किया गया है.
♦️ HDFC बैंक ने कैजाद भरूचा को पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया है.
♦️ महाराष्ट्र सरकार ने बेम्बला नदी सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी है.
♦️ सम्माक्का–सरलम्मा जतारा तेलंगाना में आयोजित हुई है.
♦️ एमेलिया वाल्वेर्दे भारतीय महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच बनी हैं.
♦️ संजीव खिरवार को दिल्ली नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है.
♦️ अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है.
♦️ साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा की है.