Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

29 नवंबर 2025 करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (29 नवंबर 2025)

♦️ एशिया पावर इंडेक्स 2025 में भारत का स्थान तीसरा है.
♦️ एशिया पावर इंडेक्स 2025 में शीर्ष तीन देश क्रम से अमेरिका (पहले), चीन (दूसरे) और भारत (तीसरे) हैं.
♦️ एशिया पावर इंडेक्स 2025 को सिडनी स्थित लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) द्वारा जारी किया गया है.
♦️ यह इंडेक्स 28 नवंबर, 2025 को जारी किया गया था.
♦️ एशिया पावर इंडेक्स 2025 में कुल 27 देश शामिल किए गए हैं.
♦️ यह इंडेक्स एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति-संतुलन का वार्षिक आकलन है.
♦️ यह इंडेक्स 2018 में लॉन्च किया गया था.
♦️ एशिया पावर इंडेक्स 2025 में 27वां (सबसे निचला) स्थान पापुआ न्यू गिनी को मिला है.
♦️ इस इंडेक्स में 131 संकेतकों और 8 विषयगत मापदंडों के आधार पर देशों की क्षमता का मूल्यांकन होता है.
♦️ विषयगत मापदंडों में सैन्य क्षमता, रक्षा नेटवर्क, आर्थिक शक्ति, आर्थिक संबंध, सांस्कृतिक प्रभाव, कूटनीति, लचीलापन और भविष्य संसाधन शामिल हैं.
♦️ 27 नवंबर, 2025 को जारी IMF वार्षिक समीक्षा में भारत के राष्ट्रीय लेखा आंकड़ों (GDP/GVA) को 'C' ग्रेड दिया गया.
♦️ 'C' ग्रेड IMF की रेटिंग में दूसरा सबसे निम्न स्तर है.
♦️ 'C' ग्रेड का अर्थ है कि आंकड़ों में कमियाँ हैं जो आर्थिक निगरानी को प्रभावित करती हैं.
♦️ इन कमियों के प्रमुख कारण— 2011-12 का पुराना आधार वर्ष, थोक मूल्य सूचकांक (WPI) को डिफ्लेटर के रूप में उपयोग, और उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) की कमी हैं.
♦️ IMF की समीक्षा में भारत के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) को ‘B’ ग्रेड दिया गया.
♦️ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, 4 दिसंबर से दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत आ रहे हैं.
♦️ भारत-रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी वर्ष 2000 में घोषित की गई थी.
♦️ यह साझेदारी ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष, व्यापार आदि क्षेत्रों में सहयोग पर आधारित है.
♦️ 27 नवंबर, 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को उपयोगकर्ता-जनित सामग्री पर दिशा-निर्देश बनाने का निर्देश दिया.
♦️ दिशानिर्देशों का उद्देश्य लोगों को अवलील, विकृत, राष्ट्र-विरोधी और अपमानजनक सामग्री से बचाना है.
♦️ न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमल्या बागची की पीठ ने एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और स्वायत्त प्राधिकरण बनाने का सुझाव दिया.
♦️ कोर्ट ने उदाहरण दिया कि एडल्ट कंटेंट तक पहुँच से पहले आयु सत्यापन हेतु आधार विवरण माँगा जा सकता है (विशेष रूप से नाबालिगों की सुरक्षा हेतु).
♦️ कोर्ट ने कहा कि ये दिशा-निर्देश अनुच्छेद 19(2) के तहत युक्तिसंगत प्रतिबंधों के दायरे में होने चाहिए.
♦️ न्यायालय ने कहा कि पोस्ट-फैक्टम कार्रवाई पर्याप्त नहीं, क्योंकि पोस्ट हटाने में 24 घंटे तक लगते हैं, इसलिए निवारक तंत्र आवश्यक हैं.
♦️ IIGF 2025 का आयोजन 27–28 नवंबर को नई दिल्ली में हुआ.
♦️ IIGF 2025 का विषय: 'विकसित भारत के लिए समावेशी और सतत इंटरनेट गवर्नेंस को आगे बढ़ाना' था.
♦️ IIGF, संयुक्त राष्ट्र इंटरनेट गवर्नेंस फोरम का राष्ट्रीय अध्याय है.
♦️ IIGF की स्थापना वर्ष 2021 में हुई थी.
♦️ यह फोरम बहु-हितधारक मॉडल अपनाता है—सरकार, उद्योग, नागरिक समाज, तकनीकी समुदाय, शिक्षाविद सब शामिल होते हैं.
♦️ फोरम के संचालन के लिए 14-सदस्यीय समिति कार्य करती है.
♦️ चक्रवात ‘दितवाह’ ने हाल ही में श्रीलंका को प्रभावित किया.
♦️ CERT-In का पूरा नाम Indian Computer Emergency Response Team – India है.
♦️ CERT-In की स्थापना 2004 में हुई थी.
♦️ समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि 28 नवंबर 2025 को मनाई गई.
♦️ ज्योतिबा फुले की प्रसिद्ध पुस्तक ‘गुलामगिरी’ का प्रकाशन 1873 में हुआ था.
♦️ ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827, महाराष्ट्र में हुआ था.
♦️ सत्यशोधक समाज की स्थापना महात्मा ज्योतिबा फुले ने की थी.
♦️ फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, 29 नवंबर को मनाया जाता है.
♦️ नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान, लखनऊ की स्थापना 29 नवंबर 1921 को हुई थी.
♦️ 29 नवंबर 2025 को इसका 104वां स्थापना दिवस मनाया गया.
♦️ उत्तर प्रदेश में कुल 3 प्राणी उद्यान हैं—लखनऊ, गोरखपुर और कानपुर.
♦️ शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान, गोरखपुर में स्थित है.
♦️ नवाब वाजिद अली शाह, अवध के अंतिम नवाब थे.
♦️ पीटी उषा, भारत के इतिहास में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की पहली महिला अध्यक्ष हैं.
♦️ विक्रम-S, स्टार्टअप Skyroot Aerospace (हैदराबाद) द्वारा विकसित भारत का पहला निजी रॉकेट है.
♦️ विक्रम-S को मिशन “प्रारंभ (Prarambh)” के तहत प्रक्षेपित किया गया.
♦️ FAO की SOFA 2025 रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक वनों की कटाई का प्रमुख कारण कृषि है.
♦️ हरियाणा के रेवाड़ी में बनने वाला बायो-एथेनॉल प्लांट, E20 मिशन के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा.
♦️ पंजाब विधानसभा ने गुरु तेज बहादुर के 350वें शहादत दिवस पर आनंदपुर साहिब में विशेष सत्र आयोजित किया.
♦️ भारत और स्लोवेनिया ने JCTEC की 10वीं बैठक में भारत–EU FTA की दिशा में प्रगति की.
♦️ HAL ने भारतीय वायुसेना के 97 LCA Tejas Mk-1A लड़ाकू विमानों के लिए 1 अरब डॉलर का इंजन समझौता GE (USA) के साथ किया है.

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image