महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (28 नवंबर 2025)
♦️ 30th Conference of the Parties (COP30) सम्मेलन नवंबर 2025 में बेलेम, ब्राजील में आयोजित किया गया था.
♦️ भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2025 के 11वें संस्करण का विषय "विज्ञान से समृद्धि: फॉर आत्मनिर्भर भारत" है.
♦️ संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2025 चंडीगढ़ को संविधान के अनुच्छेद 240 के तहत लाने का प्रस्ताव करता है.
♦️ COP30 शिखर सम्मेलन में भारत ने विकसित देशों द्वारा लगाए जाने वाले कार्बन सीमा शुल्क जैसी एकतरफा व्यापार-प्रतिबंधात्मक जलवायु नीतियों पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की.
♦️ PM मोदी द्वारा प्रस्तावित ओपन सैटेलाइट डेटा पार्टनरशिप का लक्ष्य ग्लोबल साउथ में डेटा-संचालित सुधारों के लिए कृषि, मत्स्य पालन और आपदा प्रबंधन में उपयोग हेतु G20 अंतरिक्ष एजेंसियों से विकासशील देशों को उपग्रह डेटा उपलब्ध कराना है.
♦️ 'अफ्रीका कौशल गुणक कार्यक्रम' के तहत भारत का लक्ष्य अफ्रीका में दस लाख कुशल प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित और प्रमाणित करना है.
♦️ भारत क्रिटिकल मिनरल्स सर्कुलरिटी इनिशिएटिव में शहरी खनन और बैटरी पुनर्चक्रण के अभ्यास को बढ़ावा देने का सुझाव देता है.
♦️ सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में झारखंड राज्य सरकार को सरंडा वन (Saranda Forest) को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने का निर्देश दिया है.
♦️ राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) को 102वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2018 के तहत संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ था.
♦️ NCBC का गठन संविधान के अनुच्छेद 338 (बी) के तहत किया जाता है.
♦️ NCBC में 1 अध्यक्ष + 1 उपाध्यक्ष + 3 अन्य सदस्य (कुल 5 सदस्य) होते हैं.
♦️ NCBC के प्रथम अध्यक्ष न्यायमूर्ति आर एन प्रसाद थे.
♦️ काका कालेलकर आयोग को प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग के रूप में भी जाना जाता है.
♦️ PAN (स्थायी खाता संख्या) आयकर विभाग द्वारा जारी 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर है.
♦️ TAN (कर कटौती एवं संग्रह खाता संख्या) आयकर विभाग द्वारा जारी 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर है, जो स्रोत पर कर (TDS) काटने या एकत्र करने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा प्राप्त किया जाना चाहिए.
♦️ TIN (करदाता पहचान संख्या) एक ग्यारह अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या है जो प्रत्येक राज्य के वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा व्यवसायों को जारी की जाती है.
♦️ केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अटल इनोवेशन मिशन (AIM) को 31 मार्च, 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दी है.
♦️ AIM नीति आयोग की प्रमुख पहल है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी.
♦️ संभल की जामा मस्जिद को 22 दिसंबर, 1920 को 'संरक्षित स्मारक' के रूप में अधिसूचित किया गया था.
♦️ उपासना स्थल अधिनियम (Places of Worship Act) 18 सितंबर, 1991 को पारित किया गया था.
♦️ इस अधिनियम के अनुसार, किसी भी उपासना स्थल का धार्मिक चरित्र वैसा ही बना रहना चाहिए, जैसा वह 15 अगस्त, 1947 को था.
♦️ 26 नवंबर, 2025 को सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और राज्यों से उसके 2020 के निर्देशों के अनुपालन पर कड़ा सवाल उठाया, जिसमें पुलिस थानों एवं केंद्रीय जांच एजेंसियों (CBI, ED, NIA) के कार्यालयों में CCTV कैमरे अनिवार्य किए गए थे.
♦️ मात्र 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने इस संबंध में अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की थी.
♦️ "सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर" के विश्लेषण के अनुसार, भारत के 60% जिलों (749 में से 447) में PM2.5 की सांद्रता वर्ष भर NAAQS के सुरक्षित मान (40 µg/m³) से अधिक रही.
♦️ दिसंबर-फरवरी की अवधि में भारत के 82% जिलों (749 में से 616) में PM2.5 मानक का उल्लंघन हुआ है.
♦️ अध्ययन दर्शाता है कि वायु प्रदूषण अब केवल मौसमी समस्या नहीं है, बल्कि वर्ष भर का खतरा है.
♦️ 26 नवंबर, 2025 को विदेशी मुद्रा विश्लेषकों की चेतावनी के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2025 में डॉलर के मुकाबले 4.3% मूल्यह्रास के साथ भारतीय रुपया एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गया है.
♦️ भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2025 में शुद्ध विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) -2.4 अरब डॉलर रहा, जो लगातार दूसरा नकारात्मक माह था.
♦️ इससे पहले अगस्त 2025 में शुद्ध FDI -0.6 अरब डॉलर रहा था.
♦️ मजबूत त्योहारी-मौसम की मांग और निरंतर ग्रामीण खपत ने अक्टूबर 2025 में भारतीय अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने में योगदान दिया है.