Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

30 नवंबर 2025 करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (30 नवंबर 2025)

♦️ हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले 'निजी ऑर्बिट रॉकेट' का अनावरण किया है, जिसका नाम विक्रम-1 है।
♦️ अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने मंगल ग्रह (Mars) पर क्रेटरों का नाम भारत के स्थानों चलियामाला, ध्रुवा, बेकल, बर्चला और धैरैयार पर रखा है।
♦️ दिल्ली के शोधकर्ताओं ने 'मच्छर-रोधी डिटरजेंट' विकसित किया है।
♦️ भारत और इंडोनेशिया के बीच हाल ही में ब्रह्मोस मिसाइल सौदे पर बातचीत आगे बढ़ी है।
♦️ नेपाल के केंद्रीय बैंक ने 100 रुपये के नए नोट पर विवादित नक्शा छापा है जिसमें भारतीय क्षेत्रों को दिखाया गया है।
♦️ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत के 'राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी' को ग्रेड C दिया है।
♦️ भारत सरकार ने कपड़ा क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए Tex-RAMPS योजना को मंजूरी दी है।
♦️ टेस्ला ने भारत में पहला आल इन वन सोलर हब गुरुग्राम में खोला है।
♦️ महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की नीलामी में सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा बनीं।
♦️ भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन एशिया-पैसिफिक वाइल्ड कार्ड प्ले-ऑफ में हिस्सा लिया।
♦️ असम सरकार ने कोच-राजबोंगशी, मटक, मोरन, ताई अहोम, चूटिया और चाय इन 6 समुदायों को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने के लिए मंत्रियों के समूह (GOM) की रिपोर्ट को मंजूरी दी है।
♦️ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा राज्य की विधानसभा के शीतकालीन सत्र को संबोधित किया।
♦️ दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण पर नज़र रखने के लिए 6 नए 'मॉनिटरिंग स्टेशन' (CAAQMS) स्थापित करेगी।
♦️ हाल ही में महाराष्ट्र राज्य में नागपुर महोत्सव का आयोजन किया गया।
♦️ प्रसिद्ध चित्रकार एम.एफ. हुसैन को समर्पित 'लौह व कलम संग्रहालय' का उद्घाटन दोहा, कतर में किया गया है।
♦️ अयोध्या में राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह 22 जनवरी 2024 को आयोजित किया गया था।
♦️ वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में भारत की जीडीपी विकास दर 8.2% रही है।
♦️ भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने अनुपालन बोझ को कम करने के लिए हाल ही में 244 'मास्टर डायरेक्शंस' जारी किए हैं।
♦️ सरकार ने मोहाली स्थित 'सैमी-कंडक्टर लेबोरेटरी' (SCL) के आधुनिकीकरण के लिए ₹4,500 करोड़ की राशि निवेश करने की घोषणा की है।
♦️ भारत द्वारा चक्रवात 'दिवा' से प्रभावित श्रीलंका की मदद के लिए ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया गया है।
♦️ रायपुर में आयोजित डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन में गाजीपुर पुलिस थाना (दिल्ली) को 'देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना' घोषित किया गया है।
♦️ भारत ने MH-60R 'सीहॉक' हेलीकॉप्टरों के रखरखाव और सपोर्ट के लिए ₹7,995 करोड़ का समझौता अमेरिका के साथ किया है।
♦️ 'लोवी इंस्टीट्यूट' द्वारा जारी 'एशिया पावर इंडेक्स 2025' में भारत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
♦️ भारतीय नौसेना 'इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू' का आयोजन विशाखापट्टनम में करेगी।
♦️ रूस ने हाल ही में 'ह्यूमन राइट्स वाच' संगठन को प्रतिबंधित कर दिया है।
♦️ हाल ही में चर्चा में रहे चक्रवात 'दिवा' का नामकरण यमन देश ने किया है।
♦️ भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) ने पूर्वोत्तर भारत में उभयचरों की 13 नई प्रजातियों की खोज की है।
♦️ केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने 'सुजलाम भारत' अभियान के तहत मनरेगा योजना की 65% राशि को 'डार्क ज़ोन' वाले जिलों में जल संरक्षण संरचनाओं पर खर्च करने का नियम बनाया है।
♦️ हिमाचल प्रदेश राज्य ने भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए 10 साल की कैद और 1 करोड़ रुपये के जुर्माने वाला सख्त कानून लागू किया है।
♦️ दिया यादव (16 वर्ष) महिला प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी में खरीदी जाने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी हैं।
♦️ पुर्तगाल देश ने फीफा अंडर-17 विश्व कप का खिताब जीता है।
♦️ रक्त के थक्के (Blood Clotting) जमने में विटामिन K महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image