Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

20 जनवरी 2026-करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (20 जनवरी 2026)

♦️ तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में गैर-हिंदी भाषाओं में सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए 'सेम्मोझी इलाक्किया विरुधु' (शास्त्रीय भाषा साहित्य पुरस्कार) की घोषणा की है.
♦️ विदर्भ ने सौराष्ट्र को हराकर पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जीता है.
♦️ इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन 2026 में पुरुष एकल का खिताब चीनी ताइपे के लिन चुन-यी ने जीता है.
♦️ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नागपुर में मध्यम कैलिबर गोला-बारूद निर्माण सुविधा का उद्घाटन किया.
♦️ भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 'ऑपरेशन त्राशी-1' नामक आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है.
♦️ आंध्र प्रदेश राज्य, IIT-मद्रास और IBM के सहयोग से एक व्यापक क्वांटम स्किलिंग कोर्स शुरू करने जा रहा है.
♦️ 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है.
♦️ इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब आन से-यंग (An Se-young) ने जीता.
♦️ मध्य प्रदेश के नीमच जिले में 'गुइलेन-बैरे सिंड्रोम' (GBS) नामक न्यूरोलॉजिकल विकार के मामले सामने आए हैं.
♦️ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने उच्च शिक्षण संस्थानों में 'मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र' की स्थापना अनिवार्य कर दी है.
♦️ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अप्रैल 2026 से यूपीआई (UPI) के माध्यम से पैसा निकालने की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है.
♦️ वुड मैकेंजी की ग्लोबल रैंकिंग 2025 में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय सौर मॉड्यूल निर्माता कंपनी 'अदानी सोलर' बनी है.
♦️ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान हाल ही में भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए,.
♦️ राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की 88वीं बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने की.
♦️ 11वें अजंता-एलोरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में संगीतकार इलैयाराजा को 'पद्मपाणि पुरस्कार' देने की घोषणा की गई है.
♦️ प्रसिद्ध नाटक 'नील दर्पण' के लेखक दीनबंधु मित्र थे.
♦️ प्रसिद्ध राजारानी संगीत महोत्सव 2026 का आयोजन भुवनेश्वर में किया गया.
♦️ विश्व की सबसे बड़ी ग्रीन अमोनिया परियोजना आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में स्थापित की जाएगी.
♦️ मरू महोत्सव का आयोजन 29 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक जैसलमेर में होगा.
♦️ दूसरा ग्लोबल बौद्ध शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा.
♦️ अमेरिका ने गाजा पुनर्निर्माण 'बोर्ड ऑफ पीस' में भारतीय मूल के डॉ. अमी बेरा को नॉमिनेट किया है.
♦️ चंदना सिन्हा को भारतीय रेलवे के सर्वोच्च सम्मान 'अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है.
♦️ यावेरी मुसेवेनी लगातार सातवीं बार युगांडा के राष्ट्रपति चुने गए हैं.
♦️ भारत सरकार ने ईरान से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन स्वदेश' शुरू किया है.
♦️ आंध्र प्रदेश की 'पोंडुरु खादी' को हाल ही में GI Tag प्रदान किया गया है.
♦️ विश्व की सबसे बड़ी शिवलिंग हाल ही में बिहार में स्थापित की गई है.
♦️ ओडिशा सरकार ने हाल ही में 'आमे पढिबा आमा भाषारे' योजना शुरू की है,.
♦️ भारत और जापान के तटरक्षक बलों ने HNS प्रतिक्रिया अभ्यास का आयोजन किया है.
♦️ भारत की पहली ओपन-सी समुद्री मछली पालन परियोजना का शुभारंभ डॉ. जितेन्द्र सिंह द्वारा किया गया,.
♦️ पेंगुइन जागरुकता दिवस और 'अंतर्राष्ट्रीय स्वीकृति दिवस' 20 जनवरी को मनाया जाता है,.
♦️ रोहित कृष्णा हाल ही में भारत के 92वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने हैं.
♦️ पंजाब ने लुधियाना में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अपना पहला डॉग सैंक्चुरी खोला है.
♦️ पूर्व सचिव सुरेंद्र कुमार पचौरी ने "राख का अमृत: राम जन्मभूमि-चुनौती और प्रतिक्रिया" नामक पुस्तक लिखी है,.
♦️ टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (सी-डॉट) को सेल ब्रॉडकास्ट सॉल्यूशन के लिए "SKOCH पुरस्कार-2025" से सम्मानित किया गया.
♦️ पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राजस्थान स्थित "कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य" को पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया है,.
♦️ भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 2032 तक द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर करने का लक्ष्य निर्धारित किया है,.
♦️ पंजाब पुलिस ने राज्य को गैंगस्टरों से मुक्त बनाने के लिए "ऑपरेशन प्रहार" शुरू किया है.
♦️ "खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों" का छठा संस्करण लद्दाख के लेह शहर में शुरू हो गया है.
♦️ नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) ने "इंटरनेट गवर्नेंस इंटर्नशिप और क्षमता निर्माण योजना" के 1 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया,.
♦️ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने जानकारी दी कि भारत ने वर्ष 2025 में 47 अरब डॉलर के रिकॉर्ड इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात का लक्ष्य हासिल किया है.

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image