महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (19 जनवरी 2026)
♦️ द्विवार्षिक विमानन प्रदर्शनी 'विंग्स इंडिया 2026' का आयोजन बेगमपेट हवाई अड्डा, हैदराबाद में किया जाएगा.
♦️ अलीशा चौधरी वर्ल्ड कराटे सीरीज ए में पदक (कांस्य) जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं.
♦️ गणतंत्र दिवस परेड 2026 में पहली बार नई गठित 'भैरव बटालियन' का प्रदर्शन किया जाएगा.
♦️ संयुक्त सैन्य अभ्यास 'इंस्पायर्ड गैम्बिट 2026' (Inspired Gambit 2026) अमेरिका और पाकिस्तान के बीच आयोजित किया गया.
♦️ भारत ने अमेरिका से आयात होने वाली दालों और फलियों पर 30 प्रतिशत शुल्क लगाया है.
♦️ अमेरिकी नेतृत्व वाले 'गाजा बोर्ड ऑफ पीस' में भारतीय मूल के नेता अजय बंगा (विश्व बैंक अध्यक्ष) को नियुक्त किया गया है.
♦️ योवेरी मुसेवेनी को लगातार सातवीं बार युगांडा के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है.
♦️ हाल ही में चर्चा में रही 'द अदर मोहन' (The Other Mohan) पुस्तक की लेखिका अमृता शाह हैं.
♦️ भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन 'यशोभूमि', नई दिल्ली में किया जाएगा.
♦️ भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026 का मुख्य विषय 'विकास को गति देना, सतत विकास को सशक्त बनाना और वैश्विक स्तर पर जुड़ना' है.
♦️ 'करण फ्राइज़' (Karan Fries) राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) द्वारा विकसित एक मवेशी नस्ल है.
♦️ आरबीएस-15 (RBS-15) मिसाइल स्वीडन की कंपनी साब (Saab) द्वारा विकसित की गई है.
♦️ हाल ही में निधन हुए उली केस्टेनहोल्ज़ 'स्नोबोर्ड' खेल से संबंधित थे.
♦️ इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) बैंकिंग टेक्नोलॉजी अवार्ड्स 2026 में कर्नाटक बैंक ने 'बेस्ट फिनटेक एंड डीपीआई एडॉप्शन' श्रेणी में पुरस्कार जीता है.
♦️ अमेरिकी विकासवादी जीवविज्ञानी टोबी कीयर्स को हाल ही में प्रतिष्ठित 'टायलर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है.
♦️ 19 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) का स्थापना दिवस मनाया जाता है.
♦️ राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की 88वीं बैठक 18 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हुई.
♦️ लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर "भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (IICDEM)-2026" की मेजबानी चुनाव आयोग द्वारा 'भारत मंडपम' (नई दिल्ली) में की जाएगी.
♦️ 11वें अजंता-एलोरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रसिद्ध संगीतकार इलैयराजा को "पद्मपानी पुरस्कार" दिया जायेगा.
♦️ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 2025-26 के लिए भारत के आर्थिक विकास अनुमान को 0.7% बढ़ाकर 7.3% कर दिया है.
♦️ विश्व आर्थिक मंच (WEF) की 56वीं वार्षिक बैठक 19-23 जनवरी 2026 को दावोस-क्लोस्टर्स, स्विट्जरलैंड में आयोजित हुई.
♦️ अतिरिक्त महानिदेशक एम.वी. पाठक ने 'पश्चिमी तट के तटरक्षक बल कमांडर' का कार्यभार संभाला है.
♦️ "यूपी हेल्थटेक कॉन्क्लेव 1.0" का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया.
♦️ हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में 'बाल लिंग अनुपात' 947 से बढ़कर 964 हो गया है.
♦️ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 19 जनवरी 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए.
♦️ वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत का लिंगानुपात 943 था.
♦️ आर्यन वार्ष्णेय हाल ही में भारत के 92वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने हैं.
♦️ भारत का पहला हरित अमोनिया परिसर (Green Ammonia Complex) आन्ध्रप्रदेश राज्य में स्थापित किया जाएगा.
♦️ पीएम विश्वकर्मा हाट 2026 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया.
♦️ प्रवीण वशिष्ट को केन्द्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में नया 'सतर्कता आयुक्त' नियुक्त किया गया है.
♦️ ऑस्ट्रेलिया की 'फिंके नदी' को दुनिया की सबसे पुरानी बहने वाली नदी के रूप में मान्यता प्रदान की गयी है.
♦️ कर्नाटक सरकार ने महिला उद्यमियों के लिए 'गृह लक्ष्मी पोर्टल' लॉन्च किया है.
♦️ पूर्व निशानेबाज गगन नारंग को राष्ट्रीय ओलंपिक अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया है.
♦️ केरल स्थित अरालम वन्यजीव अभयारण्य का नाम बदलकर अब 'अरालम तितली अभ्यारण्य' कर दिया गया है.
♦️ दीना पॉवेल मैककॉर्मिक को मेटा (Meta) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है.