Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

09 दिसंबर 2025 करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (09 दिसंबर 2025)

♦️ 1.920 मीटर लंबी 'श्योक टनल' का उद्घाटन लद्दाख में किया गया है।
♦️ फॉर्मूला-1 ड्राइवर्स चैंपियनशिप 2025 का खिताब लैंडो नॉरिस ने जीता है।
♦️ FIH जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत को जर्मनी ने हराया है।
♦️ इंडियन पिकलबॉल लीग का खिताब मुंबई स्मैशर्स ने जीता है।
♦️ हाल ही में चीन देश के लड़ाकू विमानों ने जापानी विमानों पर 'फायर कंट्रोल रडार लॉक' किया है।
♦️ हाल ही में अफ्रीकी देश बेनिन में तख्तापलट की कोशिश को नाकाम किया गया है।
♦️ संसद में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजन किया गया है।
♦️ नागालैंड के प्रसिद्ध 'हॉर्नबिल फेस्टिवल' का आयोजन किसामा हेरिटेज विलेज में किया जाता है।
♦️ 'ठाकुर आउटसाइडर्स प्रोजेक्ट' का उद्देश्य बाघों को बाहर जाकर ज़ोर ज़मीन में लाना है।
♦️ देश का पहला 'गहरे समुद्र सूक्ष्मजीव अनुसंधान केंद्र' वेल्लोर (आंध्र प्रदेश) में स्थापित किया जाएगा।
♦️ वार्षिक क्वाड मानवीय सहायता और आपदा प्रतिक्रिया (HADR) बैठक की मेजबानी अमेरिका ने की है।
♦️ 'ऑपरेशन सागर बंधु' के तहत हाल ही में श्रीलंका को 300 मीट्रिक टन आपातकालीन राहत सामग्री भेजी गई है।
♦️ भारतीय सेना के कर्नल प्रतीक राय को ऑस्ट्रेलिया में गैंडस गैवेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
♦️ कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) का नया अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद को चुना गया है।
♦️ मणिपुर राज्य की टीम ने जूनियर बालिका राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप (टियर-1) का खिताब 12वीं बार जीता है।
♦️ अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस 9 दिसम्बर को मनाया जाता है।
♦️ पूर्व सैनिकों के सम्मान में 'मां तुझे सलाम' पहल को असम राज्य में लॉन्च किया गया है।
♦️ हाल ही में शुरू की गई 'भारत टैक्सी' सहकारिता मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करती है।
♦️ राजस्थान स्पेशल इंटेलिजेंस रिवीजन (SIR) प्रोग्राम के तहत अपने इलेक्टोरल रोल्स का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
♦️ हाल ही में राजस्थान में राज्य सूचना आयुक्त संदीप मेहता को नियुक्त किया गया।
♦️ 'मृत शरीर सम्मान अधिनियम' लागू करने वाला देश का प्रथम राज्य राजस्थान है।
♦️ भारत 8 से 13 दिसंबर 2025 तक अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए यूनेस्को अंतर-सरकारी समिति के 20वें सत्र की मेजबानी नई दिल्ली में करेगा।
♦️ स्वास्थ्य सुरक्षा-राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025 का उद्देश्य विशेष उत्पाद शुल्क उपकर के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य के वित्तपोषण के लिए स्थिर राजस्व सुनिश्चित करना है।
♦️ कराधान में उपकर (Cess) शिक्षा, स्वास्थ्य या स्वच्छता जैसे किसी विशिष्ट उद्देश्य के लिए लगाया गया कर है।
♦️ कर सामान्य राजस्व के लिए होता है, जबकि उपकर विशिष्ट उद्देश्य के लिए निर्धारित होता है।
♦️ टूथपेस्ट खरीदते समय जो बिक्री कर दिया जाता है, वह राज्य सरकार द्वारा लगाया और एकत्रित कर है।
♦️ अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन दिवस (ICAD) प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाता है।
♦️ रूफटॉप सौर कार्यक्रम का विस्तार 31 मार्च 2026 तक किया गया है।
♦️ देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि 8 दिसम्बर 2025 को मनाई गई है।
♦️ जनरल बिपिन रावत का निधन 8 दिसम्बर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुआ था।
♦️ CBD का पूर्ण रूप Convention on Biological Diversity है।
♦️ UNFCCC का पूर्ण रूप United Nations Framework Convention on Climate Change है।
♦️ UNCCD का पूर्ण रूप United Nations Convention to Combat Desertification है।
♦️ UNFCCC का उद्देश्य वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को नियंत्रित करना है।
♦️ यह अभिसमय जून 1992 में रियो डी जनेरियो के पृथ्वी सम्मेलन में स्वीकार किया गया था।
♦️ UNFCCC 21 मार्च 1994 को लागू हुआ।
♦️ वर्ष 1995 से इसकी वार्षिक बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
♦️ वर्ष 1997 में UNFCCC के तहत क्योटो प्रोटोकॉल हुआ।
♦️ क्योटो प्रोटोकॉल के तहत 40 औद्योगिक देशों को एनेक्स-1 में रखा गया है।
♦️ UNFCCC की वार्षिक बैठक को COP (Conference of the Parties) कहा जाता है।
♦️ COP UNFCCC का सर्वोच्च निकाय है।
♦️ संविधान सभा की पहली बैठक के 9 दिसम्बर 2025 को 79 वर्ष पूर्ण हुए।
♦️ संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर 1946 को हुई थी।
♦️ इसकी अध्यक्षता डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा ने की थी।
♦️ वे संविधान सभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य थे।
♦️ उनके नाम का प्रस्ताव आचार्य कृपलानी ने दिया था।
♦️ भारतीय संविधान पर हस्ताक्षर करने वाले पहले व्यक्ति डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे।
♦️ दूसरे व्यक्ति पंडित जवाहरलाल नेहरू थे।
♦️ अंतिम हस्ताक्षर फिरोज गांधी ने किए थे।
♦️ सर्वाधिक लचीला संविधान ब्रिटेन का है।
♦️ प्रथम लिखित संविधान अमेरिका का है।
♦️ सबसे बड़ा लिखित संविधान भारत का है।
♦️ भारतीय संविधान में अंत में जोड़ा गया भाग प्रस्तावना है।
♦️ मूल संविधान हिंदी और अंग्रेज़ी में लिखा गया था।
♦️ इसकी मूल प्रतियाँ हस्तलिखित हैं।
♦️ इन्हें संसद के पुस्तकालय में हीलियम में सुरक्षित रखा गया है।
♦️ संविधान का प्रारूप बी. एन. राव ने तैयार किया था।
♦️ संविधान का डिजाइन नंद लाल घोष ने बनाया था।
♦️ संविधान प्रेम बिहारी नारायण ने लिखा था।
♦️ देश की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा (छत्तीसगढ़) में है।
♦️ दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध स्थल सियाचिन है (जम्मू-कश्मीर, कराकोरम श्रेणी)।
♦️ भारत-बांग्लादेश का 54वां मैत्री दिवस 6 दिसंबर 2025 को मनाया गया।
♦️ भारत ने 1971 में बांग्लादेश को मान्यता दी थी।
♦️ मिस्र न्यू डेवलपमेंट बैंक का नौवां सदस्य है।
♦️ NDB का मुख्यालय शंघाई (चीन) में है।
♦️ सार्क चार्टर दिवस 8 दिसंबर को मनाया जाता है।
♦️ SAARC की स्थापना 8 दिसंबर 1985, ढाका में हुई थी।
♦️ SAARC का मुख्यालय काठमांडू (नेपाल) में है।
♦️ SAARC के 8 सदस्य देश हैं।
♦️ SAARC के 9 पर्यवेक्षक सदस्य हैं।
♦️ इसका उद्देश्य दक्षिण एशिया के लोगों के कल्याण और जीवन गुणवत्ता सुधार है।
♦️ नागालैंड का हॉर्नबिल महोत्सव (2000 में शुरू) 2025 में अपना 26वां वर्ष मना रहा है।
♦️ पृथ्वी का सर्वाधिक आर्द्र स्थान मासिनराम (मेघालय) है।
♦️ एशियाई विकास बैंक (ADB) के 69 सदस्य हैं।
♦️ अंतर्राष्ट्रीय बैंक दिवस 4 दिसंबर को मनाया गया।
♦️ भारत में सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर को मनाया जाता है।
♦️ पहला झंडा दिवस 7 दिसंबर 1949 को मनाया गया था।
♦️ यह सैनिकों, नौसैनिकों और वायु सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है।
♦️ इस दिन कल्याण कार्यों हेतु धन एकत्र किया जाता है।
♦️ अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन दिवस की आधिकारिक मान्यता 1996 में संयुक्त राष्ट्र ने दी।
♦️ इसकी शुरुआत 1994 में ICAO की 50वीं वर्षगांठ पर हुई।
♦️ ICAO संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी है।
♦️ ICAO की स्थापना 1944 (शिकागो कन्वेंशन) के दौरान हुई।
♦️ SAARC का पहला सम्मेलन ढाका, दिसंबर 1985 में हुआ।
♦️ अफगानिस्तान अप्रैल 2007 में SAARC का आठवां सदस्य बना।
♦️ SAARC महासचिव का कार्यकाल 3 वर्ष होता है।
♦️ UNCAC को UN महासभा ने 31 अक्टूबर 2003 को अपनाया।
♦️ UNCAC 2005 में लागू हुआ।
♦️ गृह एवं सहकारिता मंत्री ने गांधीनगर में EARTH समिट 2025 का उद्घाटन किया।
♦️ इसका उद्देश्य ग्रामीण विकास हेतु राष्ट्रीय नीतिगत ढाँचा तैयार करना है।
♦️ यह NABARD और IAMAI द्वारा आयोजित होता है।
♦️ सहकार सारथी, सहकारिता मंत्रालय के तहत NABARD द्वारा विकसित डिजिटल पहल है।
♦️ यह e-KCC किसानों को अंतर्राष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड जैसी डिजिटल सुविधाएँ देता है।
♦️ GIFT सिटी को वैश्विक पुनर्बीमा केंद्र बनाने की योजना है।
♦️ यह भारत का पहला IFSC है।
♦️ यह गांधीनगर, साबरमती नदी किनारे स्थित है।
♦️ यह SEZ अधिनियम 2005 के तहत स्थापित किया गया।
♦️ FEMA 1999 के तहत इसे गैर-निवासी क्षेत्र घोषित किया गया।
♦️ इसे IFSCA नियंत्रित करता है।
♦️ IFSCA अधिनियम 2019 के तहत बना।
♦️ IFSCA ने RBI, SEBI, IRDAI, PFRDA की शक्तियाँ समेकित कीं।
♦️ GIFT सिटी में 10 वर्ष की कर छूट दी जाती है।
♦️ लोकसभा ने स्वास्थ्य सुरक्षा–राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक 2025 पारित किया।
♦️ यह उपकर पान मसाला विनिर्माण इकाइयों व अन्य अधिसूचित वस्तुओं पर लगाया जाएगा।
♦️ यह क्षमता आधारित है।
♦️ यह राजस्व भारत की संचित निधि में जमा होगा।

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image