महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (10 दिसंबर 2025)
♦️ विश्व मानवाधिकार दिवस प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है।
♦️ वर्ष 2025 के लिए विश्व मानवाधिकार दिवस की थीम "Human Rights, Our Everyday Essentials" (मानवाधिकार, हमारी दैनिक आवश्यकताएं) है।
♦️ 'ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड फॉर एनिमल वेलफेयर' से वंतारा संरक्षण केंद्र के संस्थापक अनंत अंबानी को सम्मानित किया गया है।
♦️ स्विस वायु गुणवत्ता निगरानी संस्था iQAir के अनुसार, लाहौर 353 के AQI के साथ दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में पहले स्थान पर है।
♦️ ADB ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के विकास पूर्वानुमान को 6.5% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है।
♦️ आंद्रेज बाबिश को चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।
♦️ पिछले दस वर्षों में भारत में मछली निर्यात 2013-14 के 62 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर अब 1,30 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
♦️ सरकार ने 10 टन कोयला गैसीकरण का लक्ष्य 2030 तक रखा है, जिसका कुल परिव्यय 8500 करोड़ रुपये है।
♦️ जम्मू और कश्मीर 17 दिसंबर 2025 को अपने पहले "अंतर्राष्ट्रीय दंगल और रुस्तम-ए-जम्मू कश्मीर टाइटल-2025" की मेजबानी करेगा।
♦️ भारत का पहला "इनक्यूबेटर-लिंक्ड डीप टेक वेंचर कैपिटल फंड" IIT बॉम्बे के SINE ने लॉन्च किया है।
♦️ पीएम कुसुम योजना के तहत 30 नवंबर 2025 तक कुल 10203 मेगावाट बिजली स्थापित की जा चुकी है।
♦️ 'प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान' (पीएम-कुसुम योजना) 2020 में शुरू हुई थी।
♦️ संजय मल्होत्रा रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के 26वें गवर्नर हैं।
♦️ RBI की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी।
♦️ RBI का केंद्रीय कार्यालय प्रारंभ में कोलकाता में था, जिसे 1937 में स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित किया गया।
♦️ RBI का राष्ट्रीयकरण 1949 में हुआ था।
♦️ चिंतामन द्वारकानाथ देशमुख RBI के पहले भारतीय गवर्नर थे; पहले गवर्नर सर ओसबोर्न स्मिथ थे।
♦️ संयुक्त राष्ट्र नारकोटिक ड्रग्स आयोग की स्थापना 1946 में हुई थी।
♦️ अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को मनाई जाती है।
♦️ अल्फ्रेड नोबेल (1833-1896) एक स्वीडिश वैज्ञानिक थे और उन्होंने डाइनामाइट का आविष्कार किया।
♦️ नोबेल पुरस्कार 1901 से प्रदान किए जा रहे हैं।
♦️ नोबेल पुरस्कार विजेता 10 दिसंबर को पुरस्कार ग्रहण करते हैं।
♦️ 10 दिसंबर 2025 को चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की 147वीं जयंती मनाई जा रही है।
♦️ राजगोपालाचारी का जन्म 10 दिसंबर 1878 को हुआ था।
♦️ वे भारत के अंतिम और पहले भारतीय गवर्नर जनरल थे।
♦️ उन्हें 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
♦️ वे 1937 में मद्रास प्रेसीडेंसी के पहले प्रधानमंत्री बने।
♦️ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमणियन हैं।
♦️ भारत और रूस ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य को 100 अरब डॉलर तक पहुँचाने पर सहमति दी है।
♦️ IUCN के अनुसार उत्तर-पश्चिमी अफ्रीकी और एशियाई चीते दोनों ’गंभीर रूप से लुप्तप्राय’ श्रेणी में हैं।
♦️ APL (आर्चरी प्रीमियर लीग) का उद्घाटन संस्करण नई दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ।
♦️ सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति 2025’ का 5वां संस्करण महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, राजस्थान में शुरू हुआ।
♦️ राष्ट्रीय कैरियर सेवा (NCS) पोर्टल श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित है।
♦️ विश्व बैंक के अनुसार 2024 में LMICs का बाह्य ऋण $8.9 ट्रिलियन पहुँच गया।
♦️ महिला, शांति और सुरक्षा सूचकांक 2025-26 में भारत को 131वां स्थान मिला है।
♦️ DRDO ने फाइटर जेट के लिए हाई-स्पीड रॉकेट-स्लेड इमरजेंसी एस्केप सिस्टम का सफल परीक्षण चंडीगढ़ में किया।
♦️ IIT मद्रास द्वारा विकसित पहला स्वदेशी VTMS केरल के विझिंजम पोर्ट पर लागू हुआ।
♦️ लोकसभा ने GST क्षतिपूर्ति उपकर की जगह केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक 2025 पारित किया।
♦️ IISF 2025 (11वां संस्करण) 6-9 दिसंबर 2025 को पंचकूला, हरियाणा में आयोजित हुआ।
♦️ IISF 2025 का विषय: ‘विज्ञान से समृद्धि: आत्मनिर्भर भारत के लिए’।
♦️ ICMR–NIRRCH के अनुसार एक IVF चक्र की लागत 1 लाख रुपये से अधिक है।
♦️ ART का नियमन ART अधिनियम 2021 द्वारा किया जाता है।
♦️ CGHS पात्रता के अधीन 3 IVF चक्रों पर ₹65,000 तक प्रतिपूर्ति प्रदान करता है।
♦️ भारत और WHO 17–19 दिसंबर 2025 को पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरा वैश्विक शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे।
♦️ भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी 9–12 दिसंबर 2025 तक ब्राजील की यात्रा पर थे।
♦️ केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव हैं।
♦️ WHO शिखर सम्मेलन का उद्देश्य—सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में पारंपरिक चिकित्सा का एकीकरण।
♦️ IISF वर्ष 2015 में शुरू किया गया था।
♦️ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसंबर 1948 को UDHR अपनाया।
♦️ राजगोपालाचारी का जन्म तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले के थोरापल्ली गांव में हुआ।
♦️ 1916 में उन्होंने तमिल साइंटिफिक टर्म्स सोसाइटी बनाई।
♦️ गांधीजी ने उन्हें ‘राजाजी’ की उपाधि दी।
♦️ 1930 में उन्होंने वेदराण्यम में नमक कानून तोड़ा।
♦️ 1939 में मंदिर प्रवेश प्राधिकरण एवं क्षतिपूर्ति अधिनियम जारी किया।
♦️ उन्होंने किसानों के लिए एग्रीकल्चरल डेट रिलीफ एक्ट बनाया।
♦️ हिंदू-मुस्लिम मुद्दों पर समाधान हेतु ‘सी आर फॉर्मूला’ दिया।
♦️ स्वतंत्रता के बाद वे बंगाल के राज्यपाल बने।
♦️ सरदार पटेल की मृत्यु के बाद वे भारत के गृह मंत्री बने।
♦️ नेहरू से मतभेद के बाद उन्होंने स्वतंत्र पार्टी बनाई।
♦️ उनके तमिल रामायण अनुवाद को ‘चक्रवर्ती थिरुमगन’ कहा गया।
♦️ इस पुस्तक को 1958 में साहित्य अकादेमी पुरस्कार मिला।
♦️ 25 दिसंबर 1972 को उनका निधन हुआ।
♦️ राजस्थान SIR के तहत मतदाता सूचियों का 100% डिजिटलीकरण पूरा करने वाला पहला राज्य बना।
♦️ स्क्वैश विश्व कप 2025 की मेजबानी भारत करेगा।
♦️ UNEA–7 का आयोजन नैरोबी, केन्या में होगा।
♦️ यूट्यूब CEO नील मोहन को टाइम मैगजीन ने ‘CEO ऑफ द ईयर 2025’ चुना।
♦️ RBI ने फिनो पेमेंट बैंक को स्मॉल फाइनेंस बैंक में बदलने की मंजूरी दी।
♦️ रवीना टंडन को PETA Person of the Year 2025 चुना गया।
♦️ सलमान रुश्दी की नई पुस्तक — "The 11th Hour : A Quintet of Stories"।
♦️ अभिजीत जोग की पुस्तक — ‘भारत : दैट इज इंडिया – रिक्लेमिंग अवर रियल आइडेंटिटी’।
♦️ लैंडो नोरिस ने F1 World Championship 2025 जीती।