Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

05 दिसंबर 2025 करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (05 दिसंबर 2025)

♦️ सेंट्रल विस्टा परिसर में आने वाले नए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम ‘सेवा तीर्थ’ रखा गया है।
♦️ ‘सेवा तीर्थ’ नाम केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा दिया गया है, जो सेवा-आधारित नागरिक-केंद्रित शासन की ओर परिवर्तन को दर्शाता है।
♦️ भारत अपनी 8वीं आर्थिक जनगणना वर्ष 2027 में आयोजित करेगा।
♦️ 8वीं आर्थिक जनगणना दो-चरणों वाली जनसंख्या जनगणना 2026–27 के बाद आयोजित की जाएगी।
♦️ भारत में पहली आर्थिक जनगणना वर्ष 1977 में आयोजित की गई थी।
♦️ वर्ष 2027 की जनगणना भारत की 16वीं दशकीय जनगणना होगी।
♦️ भारत की पहली राष्ट्रीय जनगणना 1872 में हुई थी।
♦️ आर्थिक जनगणना का आयोजन MOSPI (सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय) द्वारा राज्यों के सहयोग से किया जाता है।
♦️ ‘She-Box Portal’ का निर्माण कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत किया गया।
♦️ She-Box पोर्टल में शिकायतों की जांच पूरी करने के लिए 90 दिन की समय सीमा निर्धारित है।
♦️ विश्व मृदा दिवस (World Soil Day) प्रतिवर्ष 5 दिसंबर को मनाया जाता है।
♦️ 5 दिसंबर को थाइलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज का जन्मदिन होता है, इसलिए इस दिन को चुना गया।
♦️ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2013 में 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया।
♦️ भारत के पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन की जयंती 4 दिसंबर 2025 को मनाई गई।
♦️ ICAR–केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (CIRCOT) ने 101 वर्ष पूरे किए।
♦️ केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान की स्थापना 1924 में हुई थी।
♦️ Asian Electronic Sports Federation का मुख्यालय हांगकांग में स्थित है।
♦️ भारत में साइबर सुरक्षा का मुख्य कानून सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 है।
♦️ भारत में साइबर सुरक्षा घटनाओं से निपटने की नोडल एजेंसी CERT–In (Indian Computer Emergency Response Team) है।
♦️ CERT–In केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत है।
♦️ यूनाइटेड किंगडम (UK) की राजधानी लंदन है।
♦️ हॉर्नबिल महोत्सव नागालैंड में आयोजित होता है।
♦️ हॉर्नबिल महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी।
♦️ वर्ष 2025 में हॉर्नबिल महोत्सव का 26वां संस्करण मनाया जा रहा है।
♦️ हॉर्नबिल महोत्सव 2025 के लिए असम को भागीदार राज्य चुना गया है।
♦️ हॉर्नबिल महोत्सव के लिए भागीदार देश संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी और कोलंबिया हैं।
♦️ राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) के निदेशक मंडल की 33वीं बैठक 4 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई।
♦️ इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।
♦️ NHB की बैठक कृषि भवन, नई दिल्ली में हुई।
♦️ FAR (Fully Accessible Route) Bonds भारत सरकार की वे प्रतिभूतियां हैं जिनमें विदेशी निवेश पर कोई मात्रात्मक सीमा नहीं होती।
♦️ FAR बॉन्ड को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2020 में अधिसूचित किया था।
♦️ FAR बॉन्ड का उद्देश्य भारतीय सरकारी बॉन्ड (G–secs) को वैश्विक निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक बनाना है।
♦️ Voluntary Retention Route (VRR) RBI की एक योजना है।
♦️ VRR का उद्देश्य दीर्घकालिक पूंजी प्रवाह बढ़ाना और FPI को एक निश्चित अवधि तक निवेश बनाए रखने को प्रोत्साहित करना है।
♦️ अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) की स्थापना 1927 में की गई थी।
♦️ ISSA का मुख्यालय जिनेवा स्थित अंतर्राष्ट्रीय श्रम कार्यालय में है।
♦️ दक्षिण एशिया के लिए ISSA का संपर्क कार्यालय ESIC (Employees’ State Insurance Corporation) के मुख्यालय से कार्य करता है।

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image