महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (04 दिसंबर 2025)
♦️ ‘काशी तमिल संगमम 4.0’ का आयोजन 2 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक किया गया है।
♦️ ‘काशी तमिल संगमम 4.0’ का आयोजन वाराणसी, उत्तर प्रदेश में किया गया है।
♦️ यह कार्यक्रम काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों को पुनर्जीवित करता है।
♦️ ‘सुगम्य भारत अभियान’ की शुरुआत 3 दिसंबर 2016 को की गई थी।
♦️ 3 दिसंबर 2025 को ‘सुगम्य भारत अभियान’ के 10 वर्ष पूरे हुए।
♦️ भारतीय नौसेना दिवस हर वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाता है।
♦️ नौसेना दिवस का समारोह पहली बार राजधानी के बाहर 2022 में विशाखापत्तनम में आयोजित हुआ।
♦️ लोक लेखा समिति में कुल 22 सदस्य होते हैं।
♦️ इसमें लोकसभा के 15 सदस्य होते हैं।
♦️ इसमें राज्यसभा के 7 सदस्य होते हैं।
♦️ लोक लेखा समिति का गठन 1921 में हुआ था।
♦️ इस समिति ने 104 वर्ष पूरे किए हैं।
♦️ यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस (फ्राँस) में है।
♦️ यूनेस्को की स्थापना 16 नवंबर 1945 को हुई थी।
♦️ भारत 1946 में यूनेस्को का सदस्य बना।
♦️ ‘अलकनंदा’ एक सर्पिल आकाशगंगा है।
♦️ ‘अलकनंदा’ की खोज NCRA–TIFR के शोधकर्ताओं ने की।
♦️ ‘अलकनंदा’ की खोज JWST डेटा से की गई।
♦️ ‘अलकनंदा’ लगभग 12 अरब प्रकाश-वर्ष दूर है।
♦️ मेजर ध्यानचंद को 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
♦️ उन्हें ‘हॉकी के जादूगर’ कहा जाता है।
♦️ भारत–मालदीव संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम ‘एकुवेरिन’ है।
♦️ इसका 14वाँ संस्करण तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित हुआ।
♦️ धिवेही भाषा में ‘एकुवेरिन’ का अर्थ ‘मित्र’ है।
♦️ यूनेस्को में 193 देश शामिल हैं।
♦️ यूनेस्को शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और संचार से शांति को बढ़ावा देता है।
♦️ मेजर ध्यानचंद ने 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल किए।
♦️ उन्होंने अपने करियर में लगभग 1,000 गोल किए।
♦️ उनका अंतरराष्ट्रीय करियर 1926–1948 तक रहा।
♦️ मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905, प्रयागराज में हुआ।
♦️ मेजर ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में स्वर्ण जीते।
♦️ ‘एकुवेरिन’ अभ्यास वर्ष 2009 से बारी-बारी से आयोजित हो रहा है।
♦️ ‘एकुवेरिन’ अभ्यास भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति के अनुरूप है।
♦️ भारत सरकार ने 2012 में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया।
♦️ मेजर ध्यानचंद 1926 में न्यूज़ीलैंड दौरे वाली पहली भारतीय विदेशी टीम के सदस्य थे।
♦️ ‘एकुवेरिन’ का उद्देश्य वन, अर्द्ध-शहरी व तटीय क्षेत्रों में ऑपरेशन क्षमता बढ़ाना है।
♦️ मेजर ध्यानचंद का निधन 3 दिसंबर 1979, दिल्ली में हुआ।
♦️ PMO के नए परिसर का नाम ‘सेवा तीर्थ’ रखा गया है।
♦️ निजी कैब कंपनियों के विकल्प के रूप में सरकार ने ‘भारत टैक्सी’ ऐप की घोषणा की।
♦️ भारतीय सेना ने पूर्वी क्षेत्र में अपना पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन “रेडियो दिरांग” (88.4 FM) शुरू किया।
♦️ “रेडियो दिरांग” अरुणाचल प्रदेश में शुरू किया गया।
♦️ भारतीय नौसेना ने अपनी रणनीतिक दिशा के लिए ‘इंडियन मैरीटाइम डॉक्ट्रिन 2025’ जारी किया।
♦️ ADB ने भारत में रूफटॉप सोलर के लिए ₹5,780 करोड़ का ऋण मंजूर किया।
♦️ पुणे के शोधकर्ताओं ने एक विशाल प्रारंभिक सर्पिल आकाशगंगा खोजी जिसका नाम ‘अलकनंदा’ है।
♦️ IIT भिलाई ने तापमान स्वतः नियंत्रित करने वाला ‘स्मार्ट पॉलीमर जेल’ विकसित किया।
♦️ DRDO ने लड़ाकू विमान पायलट सुरक्षा के लिए ‘फाइटर जेट एस्केप सिस्टम’ का हाई–स्पीड परीक्षण किया।
♦️ भारत–रूस के बीच रसद समझौते के पारस्परिक आदान-प्रदान को रूसी संसद ने मंजूरी दी।
♦️ 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।
♦️ डॉ. प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।
♦️ JSW डिफेंस ने हैदराबाद में सैन्य ड्रोन निर्माण के लिए अमेरिकी फर्म ‘शील्ड एआई’ से समझौता किया।
♦️ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान शुरू किया।
♦️ ओडिशा सरकार 5–7 दिसंबर 2025 तक पुरी में ग्लोबल एनर्जी लीडर्स समिट 2025 आयोजित करेगी।
♦️ NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर मोबाइल अलर्ट सिस्टम हेतु रिलायंस जियो के साथ समझौता किया।