महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (30 दिसंबर 2025)
♦️ इजराइल सोमालीलैंड को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक मान्यता देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
♦️ थाईलैंड ने सीमा पर चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए अपने पड़ोसी देश कंबोडिया के साथ एक संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
♦️ चीन ने वैक्यूम ट्यूब में 1000 किमी/घंटा की गति प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ सुपरकंडक्टिंग मैग्लेव ट्रेन का सफल परीक्षण पूरा किया है।
♦️ दिल्ली पुलिस ने संगठित अपराधों पर लगाम लगाने के लिए 'ऑपरेशन आघात 3.0' नामक एक विशेष अभियान शुरू किया है।
♦️ वैज्ञानिकों ने सांप के जहर के खिलाफ एक प्रभावी ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एंटीवेनम विकसित करने के लिए ऊंट और लामा के एंटीबॉडीज का उपयोग किया है।
♦️ भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने अगरबत्ती उत्पाद के लिए भारत का पहला मानक अधिसूचित किया है।
♦️ स्वीडन के खिलाड़ी आर्मंड डुप्लांटिस को वर्ष 2025 के लिए 'विश्व एथलीट ऑफ द ईयर' (पुरुष) चुना गया है।
♦️ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी कालवरी श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर के माध्यम से समुद्री यात्रा की।
♦️ नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 24×7 'यात्री सहायता नियंत्रण कक्ष' (PACR) शुरू किया है।
♦️ प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में मणिपुर की महिला किसान चोख्रोने क्रिचेना (पुष्पदेवी) की सराहना की।
♦️ IMA NATCON 2025 का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में हुआ।
♦️ नॉर्डिक देशों में 'तूफान जोहान्स' के कारण भारी तबाही हुई।
♦️ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में 'नमोत्सव' को संबोधित किया।
♦️ धसान नदी, बेतवा नदी की प्रमुख सहायक नदी है।
♦️ वल्लानाडु वन्यजीव अभयारण्य तमिलनाडु में स्थित है।
♦️ CPU को कंप्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है।
♦️ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 प्रदान किए।
♦️ 40वीं एशियाई जलपक्षी जनगणना कोरिंगा अभयारण्य में होगी।
♦️ PPP मॉडल पर पहला मेडिकल कॉलेज मध्य प्रदेश में स्थापित किया गया।
♦️ उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में अखबार पढ़ना अनिवार्य किया गया।
♦️ अर्जुन एरिगेसी ने FIDE वर्ल्ड रैपिड चेस में कांस्य पदक जीता।
♦️ DRDO ने INS अरिघात से 'कलाम-4' मिसाइल का परीक्षण किया।
♦️ अल्पाइन एसजी पाइपर्स ने टेक महिन्द्रा ग्लोबल शतरंज लीग जीती।
♦️ 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप वाराणसी में होगी।
♦️ भारत 15–20 फरवरी 2026 को AI इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करेगा।
♦️ एम. वेंकैया नायडू अटल स्मृति न्यास के अध्यक्ष बने।
♦️ पी.वी. सिंधु BWF एथलीट्स कमीशन की चेयरपर्सन बनीं।
♦️ दुलहस्ती चरण-II जलविद्युत परियोजना को मंजूरी मिली।
♦️ 5वां मुख्य सचिव सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
♦️ हिमाचल प्रदेश ने "ग्रीन टू गोल्ड" पहल शुरू की।
♦️ NTH और DMSRDE के बीच MoU पर हस्ताक्षर हुए।
♦️ अबू धाबी का अस्पताल SMA जीन थेरेपी देने वाला पहला अस्पताल बना।
♦️ 19वां चितवन हाथी महोत्सव नेपाल में संपन्न हुआ।
♦️ स्मृति मंधाना सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाली महिला बनीं।
♦️ जाह्नवी कपूर न्यू बैलेंस की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनीं।
♦️ दुलहस्ती परियोजना चिनाब नदी पर स्थित है।