महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (29 दिसंबर 2025)
♦️ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की स्थापना 26 दिसंबर, 1925 को कानपुर सम्मेलन से हुई थी और वर्ष 2025 में इसके गठन के 100 वर्ष पूरे हुए हैं।
♦️ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को मुंबई में हुई थी; 28 दिसंबर 2025 को इसका 140वाँ/141वाँ स्थापना दिवस मनाया गया।
♦️ राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' पहली बार 27 दिसंबर, 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता सत्र में गाया गया था।
♦️ अमेरिका ने आधिकारिक रूप से बाल्ड ईगल (Bald Eagle) को अपना राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया है।
♦️ आगरा में स्थित 17वीं सदी के 'हम्माम' का निर्माण अली वली खान द्वारा करवाया गया था।
♦️ ब्रिटेन वर्ष 2027 से लोहा, स्टील और सीमेंट जैसे उत्पादों पर 'कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म' (CBAM) के तहत कार्बन टैक्स लगाना शुरू करेगा।
♦️ राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान (NCMEI) संविधान के अनुच्छेद 29(1) के प्रावधानों के तहत कार्य करता है।
♦️ "विकसित पंचायत कर्मयोगी" पहल भारत सरकार के "प्रशासन गाँव की ओर" कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
♦️ "जिज्ञासा" कार्यक्रम की शुरुआत सीएसआईआर (CSIR) द्वारा छात्र-वैज्ञानिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।
♦️ राष्ट्रीय वर्षा आधार प्राधिकरण (NRAA) का प्राथमिक उद्देश्य वर्षा आधारित कृषि का सतत विकास करना है।
♦️ "वीर बाल दिवस" गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों—जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत के सम्मान में मनाया जाता है।
♦️ केन-बेतवा लिंक परियोजना का लक्ष्य केन नदी के अतिरिक्त जल को बेतवा नदी में स्थानांतरित करना है।
♦️ भारत के 14वें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह वर्ष 1982 में आरबीआई के गवर्नर रहे और 1991 में वे पहली बार राज्यसभा के सदस्य बने थे।
♦️ डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा लिखित प्रसिद्ध पुस्तक 'चेंजिंग इंडिया' (Changing India) कुल पाँच खंडों में प्रकाशित है।
♦️ वर्ष 2008 में डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक 'इंडो-US परमाणु समझौता' सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था।
♦️ संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहली बार वर्ष 2020 में 27 दिसंबर को 'अंतरराष्ट्रीय महामारी तत्परता दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी।
♦️ सरदार उधम सिंह ने जलियाँवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए 13 मार्च, 1940 को लंदन में माइकल ओ'डायर की हत्या की थी।
♦️ गदर पार्टी का गठन वर्ष 1913 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में लाला हरदयाल और बाबा सोहन सिंह भकना जैसे प्रवासी भारतीयों द्वारा किया गया था।
♦️ महात्मा गांधी ने समाज सेवा के प्रति समर्पित बाबा आमटे के आचरण से प्रभावित होकर उन्हें 'अभय साधक' की उपाधि दी थी।
♦️ आरईसी (REC) लिमिटेड एक सरकारी NBFC है जो भारत की लगभग 25% विद्युत जरूरतों के वित्तपोषण का प्रबंधन करती है।
♦️ रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा मूल रूप से बांग्ला भाषा में रचित 'जन गण मन' का हिंदी अनुवाद आबिद अली ने किया था।
♦️ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी थे, जबकि इसकी स्थापना ए. ओ. ह्यूम ने की थी।
♦️ कांग्रेस के गठन से संबंधित 'सेफ्टी-वाल्व थ्योरी' का प्रतिपादन लाला लाजपत राय सहित गरम दल के नेताओं ने किया था।
♦️ साम्यवादी नेता एम.एन. रॉय ने वर्ष 1920 में 'कम्युनिस्ट इंटरनेशनल' की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
♦️ मेरठ षडयंत्र मामला (1929) रेलवे हड़ताल भड़काने के आरोप में कम्युनिस्ट नेताओं की गिरफ्तारी से संबंधित है।
♦️ बिहार के पहले "परम रूद्र" सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन IIT पटना में किया गया है।
♦️ उत्तर प्रदेश में स्थित "पार्वती-अर्गा पक्षी अभयारण्य" को सरकार ने पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया है।
♦️ भारतीय बैडमिंटन स्टार पी.वी. सिंधु को BWF एथलीट कमीशन की चेयरपर्सन के रूप में चुना गया है।
♦️ तिलोत्तमा सेन ने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन में स्वर्ण पदक जीता।
♦️ लिबटेक इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, "VB-GRAMG अधिनियम" पारदर्शिता और सार्वजनिक जांच की प्रक्रिया को प्रभावित करेगा।
♦️ सूर्या करिश्मा तामिरी ने विजयवाड़ा में आयोजित 87वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल का खिताब अपने नाम किया।
♦️ भारतीय टेनिस खिलाड़ी वैदेही चौधरी ने महाराष्ट्र में आयोजित W35 सोलापुर टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीता।
♦️ पाकिस्तान सरकार ने मेजर (सेवानिवृत्त) आदिल रजा को आधिकारिक तौर पर आतंकवादी घोषित किया है।
♦️ भारतीय नौसेना का जहाज "INS वी कौंडिन्य" 29 दिसंबर 2025 को पोरबंदर से अपनी पहली समुद्री यात्रा शुरू करेगा।