आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..
मासिक करंट अफेयर्स
वन लाइनर फैक्ट्स
विषयवार वर्गीकरण
• सितंबर 2025 में भारत की दो आर्द्रभूमियों (गोकुल जलाशय और उदयपुर झील) को रामसर आर्द्रभूमि घोषित किया गया है।
• वर्तमान में भारत में कुल 93 आर्द्रभूमियों को रामसर आर्द्रभूमि घोषित किया जा चुका है।
• गोकुल जलाशय रामसर स्थल बक्सर जिला, बिहार में गंगा नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है।
• उदयपुर झील पश्चिमी चंपारण जिला, बिहार में स्थित है। यह पोचार्ड जैसे प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण शीतकालीन विश्राम स्थल है।
• हिमाचल प्रदेश का कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व यूनेस्को की वर्ल्ड नेटवर्क में शामिल होने वाला भारत का 13वां जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र है।
• कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व भारत का पहला उच्च-ऊंचाई वाला शीत मरुस्थलीय बायोस्फीयर रिजर्व है।
• वर्तमान में भारत में 18 अधिसूचित जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र हैं।
• भारत का सबसे बड़ा जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र कच्छ, गुजरात है।
• भारत का सबसे छोटा जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र डिब्रू सैखोवा, असम है।
• मध्य प्रदेश में सर्वाधिक जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र हैं।
• भारत का पहला जैव मंडल आरक्षित क्षेत्र नीलगिरी है, जिसकी स्थापना 1986 में हुई थी।
• नीलगिरी जीवमंडल संचयन क्षेत्र तीन राज्यों (तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल) में फैला हुआ है।
• पन्ना टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश का तीसरा बायोस्फीयर रिजर्व है।
• यूनेस्को द्वारा मैन एंड बायोस्फीयर प्रोग्राम (MAB) की शुरुआत वर्ष 1971 में हुई थी।
• भारत का पहला मानचित्रकला संग्रहालय उत्तराखंड के मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफिक संग्रहालय है।
• भारत का पहला डुगोंग संरक्षण रिज़र्व पाक खाड़ी, तमिलनाडु में IUCN द्वारा मान्यता प्राप्त है।
• भारत का एकमात्र सक्रिय कीचड़ ज्वालामुखी बारातांग द्वीप (अंडमान द्वीप समूह) पर स्थित है।
• राजस्थान का पहला 'नमो बायोडायवर्सिटी पार्क' अलवर, राजस्थान में स्थापित किया गया है।
• अल्बानिया ने विश्व की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मंत्री दीएला को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है।
• केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सत्र 2026-27 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को 1 अक्टूबर 2025 को मंजूरी दी है।
• विपणन सत्र 2026-27 के लिए गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल है।
• विपणन सत्र 2026-27 के लिए कुसुम के न्यूनतम समर्थन मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि (₹600 प्रति क्विंटल) की गई है।
• केंद्र सरकार ने "दालों में आत्मनिर्भरता मिशन" नामक छह वर्षीय कार्यक्रम को 1 अक्टूबर, 2025 को मंजूरी दी है।
• दालों में आत्मनिर्भरता मिशन के तहत 2030−31 तक उत्पादन का लक्ष्य 350 लाख टन रखा गया है।
• विश्व में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक, उपभोक्ता और आयातक देश भारत है।
• अरहर, उड़द, मसूर की दालों की अगले 4 वर्षों तक NAFED और NCCF द्वारा 100% खरीद की जाएगी।
• विश्व में खाद्य तेलों का सबसे बड़ा आयातक देश भारत है।
• राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन का लक्ष्य 2030-31 तक देश में तिलहन का उत्पादन बढ़ाकर 69.7 मिलियन टन करना है।
• चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश भारत है।
• RBI ने अक्टूबर 2025 में रेपो दर को 5.50% पर अपरिवर्तित रखा।
• जून 2025 के अंत तक भारत का बाहरी ऋण 747.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।
• वर्तमान में भारत सरकार के राजस्व प्राप्त करने का सबसे बड़ा स्रोत निगम कर है।
• भारत का पहला वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन हरियाणा में खोला गया है।
• ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) को अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता हब के साथ समझौते को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है।
• देश में टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए समग्र योजना प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) शुरू की गई है।
• केंद्र सरकार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) के वर्गीकरण में दो नई 'रत्न' श्रेणियां जोड़ने की योजना बना रही है।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 5G मोबाइल सेवा 1 अक्टूबर 2022 को शुरू की थी।
• दक्षिण कोरिया 5G नेटवर्क की शुरुआत करने वाला विश्व का पहला देश है।
• 5G नेटवर्क की अधिकतम स्पीड 1 GB/S है।
• छठी पीढ़ी (6G) का लक्ष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त इंटरनेट है, जिसके 2030 तक लॉन्च होने का अनुमान है।
• भारत का पहला AI-संचालित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तिरुमाला में स्थापित किया गया है।
• सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट तक पहुँच के अधिकार को मौलिक अधिकार घोषित किया है।
• डिजी केरल परियोजना के तहत केरल को भारत का पहला पूर्णतः डिजिटल रूप से साक्षर राज्य घोषित किया गया है।
• खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की रिकवरी में तेलंगाना CEIR पोर्टल के प्रभावी उपयोग में शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य है।
• डिजिटल रुपया ऑफलाइन भुगतान के लिए न्यूनतम नेटवर्क कनेक्टिविटी या NFC टैप तंत्र का उपयोग करता है।
• एकाउस्टिक व्हीकल अलर्टिंग सिस्टम (AVAS) प्रणाली को अक्टूबर 2027 से इलेक्ट्रिक वाहनों में अनिवार्य किया जाएगा।
• गूगल एआई हब का शुभारंभ विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में किया गया है।
• 'इंडार्क' आर्कटिक क्षेत्र का वैज्ञानिक रूप से अध्ययन करने के लिए पानी के नीचे भारत की वेधशाला का नाम है।
• मैत्री II अंटार्कटिका में भारत का चौथा अनुसंधान केंद्र है, जिसे जनवरी 2029 तक क्रियाशील होने का लक्ष्य है।
• अंटार्कटिका में भारत के दूसरे स्थायी अनुसंधान स्टेशन 'मैत्री' के समीप स्थित अलवणीय झील का नाम प्रियदर्शिनी झील है।
• भारत का पहला ई-कचरा क्लिनिक भोपाल, मध्य प्रदेश में स्थापित किया गया है।
• रुस्तम-2 एक स्वदेशी मानव रहित हवाई वाहन (UAV) है।
• AVGAS – 100 LL एक प्रकार का विशेष विमानन ईंधन है।
• 'अग्नि-प्राइम' मिसाइल का सफल प्रक्षेपण रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली का उपयोग करके किया गया।
• भारतीय वायु सेना 08 अक्टूबर, 2025 को अपनी 93वीं वर्षगांठ मना रही है।
• राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का गठन वर्ष 1984 में हुआ था।
• भारतीय नौसेना और भारतीय सेना का द्विवार्षिक संयुक्त उभयचर अभ्यास 'जल प्रहार 2025' पूर्वी तट पर संपन्न हुआ है।
• कोचीन शिपयार्ड द्वारा निर्मित पहला एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट 'माहे' भारतीय नौसेना में 23 अक्टूबर 2025 को शामिल किया गया है।
• प्रचंड देश में डिज़ाइन और विकसित हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर है।
• गगनयान परियोजना में मानव चालक दल को 400 किमी की कक्षा में लॉन्च करके और भारतीय समुद्री जल में उतरकर सुरक्षित रूप से वापस लाने की परिकल्पना की गई है।
• माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना की कुल स्थापित क्षमता 2800 MW होगी।
• माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना NPCIL और NTPC लिमिटेड का संयुक्त उद्यम है।
• चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार 2025 नियामक टी कोशिकाओं और Foxp3 जीन की खोज के लिए मैरी ई. बुरिको, फ्रेड राम्सडेल और शिमोन साकागुची को दिया गया।
• भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 2025 क्वांटम समलगं और ऊर्जा के स्तरों की खोज के लिए जॉन क्लाउसर, मिशेल डेवोरेट और जॉन मार्टिन्स को दिया गया।
• रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 2025 धातु-कार्बनिक ढाँचों के विकास में अग्रणी योगदान के लिए सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबिनसन और उमर एम. याघी को दिया गया।
• साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2025 हंगरी के लेखक लास्ज़लो क्रास्जनाहोरकाई को दिया गया।
• शांति का नोबेल पुरस्कार 2025 मारिया कोरिना माचादो (वेनेजुएला) को दिया गया।
• अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2025 जोएल मोककर, फिलिप अतघियन व पीटर हॉविट को दिया गया।
• सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई (17 वर्ष) हैं।
• भौतिकी में दो बार नोबेल पुरस्कार पाने वाले एकमात्र व्यक्ति जॉन बार्डीन हैं।
• अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला एलिनोर ओस्ट्रोम (वर्ष 2009) थीं।
• सभी पुरस्कार श्रेणियों में सम्मानित होने वाले सबसे उम्रदराज विजेता जॉन बी गुडइनफ (97 वर्ष) हैं।
• राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत शहरों में कणों की सांद्रता में वर्ष 2026 तक 40% की कमी का नया लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
• स्वच्छ भारत मिशन- अर्बन 2.0 का लक्ष्य सभी शहरों को 'कचरा मुक्त' बनाना है।
• पेय जल और स्वच्छता विभड ने BISAG-N के साथ जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के लिए GIS-एकीकृत मंच विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
• तमिल (2004) केंद्र सरकार द्वारा शास्त्रीय भाषा का दर्जा पाने वाली पहली भाषा थी।
• भारत में ग्यारह भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।
• राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन 12 अक्टूबर, 1993 को हुआ था।
• राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना 31 जनवरी, 1992 को हुई थी।
• दिल्ली उच्च न्यायालय के अनुसार, व्यभिचार को अपराधमुक्त करने के बावजूद, यह अभी भी भारत में सिविल परिणाम रखता है।
• लद्दाख को जून, 2024 में पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता प्राप्त करने वाला देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया है।
• 'पीएम गतिशक्ति' राष्ट्रीय मास्टर प्लान का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी ने 13 अक्टूबर 2021 को किया था।
• राष्ट्रीय कृषि बाज़ार (e-NAM) पर अक्टूबर 2025 में विस्तार के बाद 247 कृषि वस्तुएं व्यापार योग्य हैं।
• अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को मनाया जाता है।
• संयुक्त राष्ट्र 'विश्व अहिंसा दिवस' के रूप में 2 अक्टूबर को मनाता है।
• विश्व प्रकृति दिवस 3 अक्टूबर को मनाया जाता है।
• विश्व पशु दिवस 4 अक्टूबर को मनाया जाता है, और 2025 का विषय है 'जानवरों को बचाएं, ग्रह को बचाएं'।
• विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है।
• विश्व कपास दिवस 7 अक्टूबर को मनाया जाता है।
• अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को मनाया जाता है।
• विश्व गठिया रोग दिवस 12 अक्टूबर को मनाया जाता है।
• विश्व मानक दिवस और अंतर्राष्ट्रीय ई-कचरा दिवस 14 अक्टूबर को मनाया जाता है।
• विश्व विद्यार्थी दिवस 15 अक्टूबर को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्म दिवस पर मनाया जाता है।
• विश्व खाद्य दिवस 16 अक्टूबर को मनाया जाता है।
• गरीबी उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस और विश्व आघात दिवस 17 अक्टूबर को मनाया जाता है।
• पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाता है।
• संयुक्त राष्ट्र दिवस और विश्व पोलियो दिवस 24 अक्टूबर को मनाया जाता है।
• राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स सामग्री
रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।