Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

वन लाइनर सामान्य अध्ययन प्रश्नावली क्रमांक 2

All GS & All Current & Mixed Pointer Series

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान तथ्य

♦️ सहरिया जनजाति मुख्यतः राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में पायी जाती है.
♦️ भारत के उत्तर-पश्चिम मैदान में पश्चिमी विक्षोभ से जाड़े में होने वाली वर्षा की मात्रा क्रमशः पश्चिम से पूर्व की ओर कम होती जाती है.
♦️ भारत के सबसे पूर्वी एवं पश्चिमी राज्य क्रमशः अरुणाचल प्रदेश एवं गुजरात हैं.
♦️ थुम्बा में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक यह था कि यह स्थान भूचुंबकीय विषुवत रेखा पर स्थित है.
♦️ डेन्यूब नदी के किनारे अवस्थित प्रमुख नगर हैं: वियना, ब्रातिस्लावा, बुडापेस्ट एवं बेलग्रेड.
♦️ SFAC का पूर्ण रूप Small Farmers’ Agri-Business Consortium (लघु कृषक कृषि व्यापार संघ) है.
♦️ ट्रांसफॉर्मर का क्रोड नर्म लोहे (Soft Iron) का बना होता है.
♦️ रेडियो एक्टिविटी की खोज वैज्ञानिक हेनरी बेकुरल (Henry Becquerel) ने की थी.
♦️ यदि किसी कॉनकेव दर्पण को पानी में डुबाया जाए तो उसकी फोकस दूरी पर अपरिवर्तित रहेगी.
♦️ पेस मेकर हृदय की गति को सामान्य बनाने के लिए लगाया जाता है.
♦️ हृदय सम्बन्धी असामान्यताओं का पता इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ से लगाते हैं.
♦️ मेंडल के द्वारा प्रतिपादित सिद्धान्त को आनुवांशिकता का सिद्धान्त कहा जाता है.
♦️ रेबीज नामक रोग में मनुष्य का तंत्रिका तंत्र प्रभावित होता है.
♦️ पाचन की दृष्टि से आहारनाल का सबसे महत्वपूर्ण भाग छोटी आंत है.
♦️ शरीर के त्वचा भाग द्वारा ताप का नियंत्रण होता है.
♦️ धनुस्तम्भ (Tetanus) नामक बीमारी के बचाव के लिए ए.टी.एस. (Anti Toxin Serum) इंजेक्शन लगाया जाता है.
♦️ विश्व का सबसे लंबा समुद्र-सेतु जियाओझू खाड़ी पर बनाया गया है (यह सेतु चीन के दो शहरों किंगदाओ और हुआंगदाओ को जोड़ता है).
♦️ स्वीडन ने वर्ष 2045 तक कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने की घोषणा की है.
♦️ डेनमार्क और न्यूजीलैंड ने वर्ष 2050 तक कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने की घोषणा की है.
♦️ चीन द्वारा वर्ष 2060 तक कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने की घोषणा की गई है.
♦️ अमेरिका वर्ष 2016 में राष्ट्रपति बराक ओबामा (डेमोक्रेटिक पार्टी से संबंधित) के समय जलवायु समझौते में शामिल हुआ था.
♦️ अमेरिका 4 नवम्बर 2020 को पेरिस समझौते से अलग हुआ था.
♦️ अमेरिका के जो बाइडेन (46वें राष्ट्रपति) ने पेरिस समझौते में दोबारा शामिल होने की घोषणा की है.
♦️ लिखित संविधान की परम्परा का प्रारम्भ अमरीका देश से हुआ.
♦️ भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों का विचार रूस के संविधान से लिया गया है.
♦️ समाज में समानता के होने का एक निहितार्थ यह है कि उसमें विशेषाधिकारों का अभाव है.
♦️ नागरिकता अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत पंजीकरण द्वारा भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए भारतीय मूल के व्यक्ति को भारत में 7 वर्ष बिताने होंगे.
♦️ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 18 में उपाधियों के अंत का प्रावधान किया गया है.
♦️ जब कोई निचली अदालत अपने अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण कर किसी मुकदमे की सुनवाई करती है, तो उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय उसे रोकने के लिए निषेध (Prohibition) रिट जारी करता है.
♦️ संविधान के अनुच्छेद 15(5) के अन्तर्गत शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़ों, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षण की सुविधा प्रदान की गई है.
♦️ संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनुच्छेद 32) को डॉ. अम्बेडकर ने 'संविधान की आत्मा' कहा था.
♦️ संविधान के अनुच्छेद 58(1) में राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए अर्हताओं का उल्लेख है.
♦️ लोक सभा में किसी विधेयक पर आम बहस द्वितीय वाचन के स्तर पर होती है.
♦️ गुजरात सरकार ने ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर कमलम फ्रूट रखा है.
♦️ असम राज्य में साइंस सिटी की आधारशिला रखी गई.
♦️ पुस्तक "मनोहर पार्रिकर ऑफ द रिकॉर्ड" के लेखक वामन सुभा प्रभु हैं.
♦️ 20 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जी की 354वीं जयंती मनाई गई.
♦️ गुजरात राज्य सरकार ने बागवानी विकास मिशन की शुरुआत की.
♦️ त्रिपुरा राज्य में पोष परबान मेला आयोजित कराया गया.
♦️ उत्तराखंड राज्य ने मनरेगा के तहत कार्य दिवसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 की.
♦️ अंतिम गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर, 1666 को पटना, बिहार में हुआ था.
♦️ ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान ‘Advance Australia fair” को 1878 में लिखा गया था (इसे 1984 में आधिकारिक दर्जा मिला).
♦️ ऑस्ट्रेलिया दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है.
♦️ हर साल राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह जनवरी के दूसरे सप्ताह में मनाया जाता है.
♦️ उत्तराखंड राज्य ने मनरेगा के तहत कार्य दिवसों की संख्या 100 से 150 दिनों तक बढ़ाई है.
♦️ नीति आयोग संस्थान ने ‘इंडिया इनोवेशन इंडेक्स’ जारी किया.
♦️ प्रार्थना समाज की स्थापना आत्माराम पांडुरंग ने की.
♦️ भारतीय रेलवे द्वारा हावड़ा कालका एक्सप्रेस का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नाम पर रखा गया है.
♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्किल इंडिया मिशन’ का शुभारंभ 15 जुलाई, 2015 को किया था.
♦️ ITBP ने IHAI नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीता.
♦️ मेघालय राज्य में भारत का सबसे लंबा रोड "आर्च ब्रिज" का उद्घाटन किया गया.
♦️ नरेंद्र चंचल जिनका 80 वर्ष की आयु में निधन हुआ है, वह एक प्रसिद्ध भजन गायक थे.
♦️ जम्मू कश्मीर में प्रस्तावित चटरगला सुरंग कठुआ जिले को डोडा जिले से जोड़ेगी.
♦️ ओडिशा राज्य में तोशाली राष्ट्रीय शिल्प मेला लगता है.
♦️ राजस्थान राज्य की पुलिस अकादमी देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस अकादमी बनी है.
♦️ तेलंगाना राज्य में मिनी हब नामक पैथोलॉजी लैब लांच की गई.
♦️ ग्लोबल फायर पावर डिफेंस रिव्यू में शीर्ष स्थान पर अमेरिका रहा (भारत का चौथा स्थान है).
♦️ SEBI ने HDFC बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.
♦️ नासा स्पेस एजेंसी ने गैलेक्सी क्लस्टर एबेल 370 की एक दुर्लभ तस्वीर साझा की.
♦️ सड़क परिवहन मंत्रालय ने आईआईटी रुड़की के साथ राजमार्ग अवसंरचना के विकास के लिए समझौता किया.
♦️ अर्जुन मुंडा ने श्रम शक्ति राष्ट्रीय प्रवासन सहायता पोर्टल लांच किया.
♦️ प्रश्न काल का समय सुबह 11 बजे से 12 बजे तक होता है.
♦️ शून्यकाल का समय दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक होता है.
♦️ वर्ष 2020 में प्रश्न काल को स्थगित कर दिया गया था.
♦️ केवल वर्ष 2014 में प्रश्नकाल का समय राज्यसभा में सुबह 11 बजे की बजाय दोपहर 12 बजे कर दिया गया था.
♦️ पश्चिम बंगाल राज्य के "सुंदरबन के शहद" को जीआई टैग प्रदान किया गया.
♦️ सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की इमारत में आग पुणे शहर में लगी थी.
♦️ चीन ने अरुणाचल प्रदेश राज्य की "त्सारी-छू" नदी के किनारे गांव का निर्माण किया.
♦️ एक्सिस बैंक ने "औरा क्रेडिट कार्ड" लांच किया.
♦️ हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने हॉक विमान से स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन (SAAW) का सफल परीक्षण किया.
♦️ चीन देश ने 5 मिनट में पूरी तरह चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी लॉन्च की.
♦️ 12.7 लाख एमएमटीपीए क्षमता वाले यूरिया संयंत्र की स्थापना नामरूप, असम में की जा रही है.
♦️ कोहला जल विद्युत परियोजना झेलम नदी पर (चीन द्वारा पाकिस्तान के सहयोग से) स्थापित की जा रही है.
♦️ 700 मेगावाट की ‘आज़ाद पट्टन जल विद्युत परियोजना’ झेलम नदी पर (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चीन के सहयोग से) स्थापित की जा रही है.
♦️ 3097 मेगावाट की टालीन जलविद्युत परियोजना दिबांग नदी (अरुणाचल प्रदेश) पर प्रस्तावित है.
♦️ पाकिस्तान देश ने शाहीन-III मिसाइल (Shaheen-III Missile) का सफल परीक्षण किया है.
♦️ विश्व भारती विश्वविद्यालय का शताब्दी समारोह 24 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में मनाया गया, इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1921 में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा की गई थी.
♦️ यूनेस्को ने सिंगापुर देश की स्ट्रीट फूड संस्कृति को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में नामित किया है.
♦️ आंध्र प्रदेश राज्य सरकार द्वारा घर-घर राशन पहुँचाने के लिए राशन डोर डिलीवरी व्हीकल्स स्कीम शुरू किया गया.
♦️ भारत के मार्टिन लूथर के नाम से दयानंद सरस्वती को जाना जाता है.
♦️ बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) का मुख्यालय कुआलालम्पुर में है.
♦️ भीमताल झील भारत के उत्तराखंड राज्य में है.
♦️ जम्मू कश्मीर राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की गुच्छी मशरूम को GI Tag प्रदान किया गया है.
♦️ फाग नृत्य हरियाणा राज्य का एक लोक नृत्य है.
♦️ अग्नि मिसाइल मध्यम एवं अंतरमहाद्वीपीय श्रेणी की परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल है.
♦️ DRDO का पूर्ण रूप Defence Research and Development Organisation (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) है.
♦️ भारत ने सिंगापुर देश के साथ पनडुब्बी बचाव सहायता और सहयोग के लिए समझौता किया.
♦️ भारत द्वारा अंतरिक्ष में युद्ध (War in Space) लड़ने में सहयोग करने के लिए **डिफेंस स्पेस रिसर्च एजेंसी (DSRO)** को बनाया गया है.
♦️ के. संथानम समिति की सिफारिशों पर सरकार ने केंद्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना फरवरी, 1964 में की थी.
♦️ ATM का पूर्ण रूप ऑटोमेटेड टेलर मशीन (Automated Teller Machine) है.
♦️ अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय का मुख्यालय हेग में है.
♦️ अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना वर्ष 1998 में हुई थी.
♦️ वे वृक्ष जो उष्णकटिबंधीय और उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों के तटों, ज्वारनदमुख, ज्वारीय क्रीक, बैकवाटर, लैगून एवं पंक जमावों में विकसित होते हैं, मैंग्रोव कहलाते हैं.
♦️ मैंग्रोव शब्द की उत्पत्ति पुर्तगाली शब्द ‘मैग्यू’ तथा अंग्रेजी शब्द ‘ग्रोव’ से मिलकर हुई है.
♦️ संविधान के अनुच्छेद-32 का उपयोग केवल मौलिक अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में किया जा सकता है.
♦️ वर्तमान में संविधान की 9वीं अनुसूची में कुल 284 कानून शामिल हैं.
♦️ संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल विभिन्न कानूनों को संविधान के अनुच्छेद 31B के तहत संरक्षण प्राप्त होता है.
♦️ न्यायालय द्वारा असंवैधानिक घोषित होने के बाद भी यदि किसी कानून को नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाता है तो वह उस तारीख से संवैधानिक रूप से वैध माना जाएगा.
♦️ 9वीं अनुसूची को संवैधानिक दर्जा 18 जून, 1951 को प्राप्त हुआ था.
♦️ भारत एवं भूटान की 600 मेगावाट क्षमता वाली खोलोंगछु जलविद्युत परियोजना भूटान की खोलोंगछु नदी पर प्रस्तावित है.
♦️ चुखा (Chukha) पनबिजली परियोजना भूटान देश में स्थित है.
♦️ कुरिछू (Kurichhu) पनबिजली परियोजना भूटान देश में स्थित है.
♦️ मंगदेछु (Mangdechhu) जलविद्युत परियोजना भूटान देश में स्थित है.
♦️ पुनात्सांगछू-1 व पुनात्सांगछू-2 परियोजनाएं भूटान देश में स्थित हैं.

📘 सामान्य ज्ञान संपूर्ण पेज लिंक पर जाएं

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image