महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (03 जनवरी 2026)
♦️ लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने सीमा सड़क संगठन (BRO) के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है.
♦️ ज़ोहरान ममदानी न्यूयॉर्क शहर के 112वें मेयर बने हैं और इस पद को संभालने वाले वह पहले दक्षिण एशियाई हैं.
♦️ दिनेश कुमार खारा को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) ट्रस्ट बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
♦️ भारत की पहली 'वंदे भारत स्लीपर ट्रेन' गुवाहाटी और कोलकाता (हावड़ा) के बीच चलेगी.
♦️ 1 जनवरी 2026 को यूरो मुद्रा अपनाकर बुल्गारिया यूरोज़ोन का 21वां सदस्य देश बन गया है.
♦️ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO के 68वें स्थापना दिवस पर 'सुदर्शन चक्र' नामक वायु रक्षा पहल पर प्रकाश डाला.
♦️ 1 जनवरी 2026 को भारत और पाकिस्तान ने लगातार 35वें वर्ष अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया.
♦️ फरवरी 2026 में 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) की मेजबानी नई दिल्ली करेगा.
♦️ केरल साहित्य महोत्सव 2026 में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 'गेस्ट ऑफ ऑनर' होंगी.
♦️ केरल साहित्य महोत्सव 2026 के लिए जर्मनी को 'अतिथि देश' घोषित किया गया है.
♦️ राजस्थान सरकार ने स्कूलों में प्रार्थना सभाओं के दौरान हिंदी और अंग्रेजी समाचार पत्र पढ़ना अनिवार्य कर दिया है.
♦️ दिल्ली सरकार ने जनवरी 2026 से अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मुफ्त पैकेट बंद चीनी देने की घोषणा की है.
♦️ रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 1 जनवरी 2026 को अपना 68वां स्थापना दिवस मनाया.
♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "प्रकाश और कमल: जाग्रत व्यक्ति के अवशेष" शीर्षक वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.
♦️ तमिलनाडु सरकार ने 2026 के पहले जलीकट्टू आयोजन की अनुमति पुडुकोट्टई जिले के थाचनकुरिची गाँव में दी है.
♦️ WHO की रिपोर्ट के अनुसार, 2015 से 2024 के बीच भारत में टीबी (TB) से होने वाली मौतों में 25% की कमी आई है.
♦️ वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत में रिकॉर्ड 5.5 लाख घरेलू ट्रेडमार्क पंजीकरण दर्ज किए गए.
♦️ आरबीआई ने 'बिलडेस्क' को पेमेंट एग्रीगेटर-क्रॉस बॉर्डर (PA-CB) के रूप में कार्य करने का अंतिम अधिकार दिया है,.
♦️ भारतीय नौसेना ने 40 साल की सेवा के बाद किलो-श्रेणी की पनडुब्बी 'आईएनएस सिंधुघोष' को कार्यमुक्त (Decommission) किया है.
♦️ ध्रुव-NG हेलीकॉप्टर में 'शक्ति 1H1C' नामक इंजन का उपयोग किया गया है.
♦️ सावित्रीबाई फुले ने 1848 में पुणे के भिडेवाड़ा में लड़कियों के लिए देश का पहला विद्यालय शुरू किया था.
♦️ NATGRID का उद्देश्य संदिग्धों की पहचान और आतंकवाद विरोधी जांच के लिए डेटा साझा करना है.
♦️ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत तैयार किया जाता है.
♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जनवरी 2026 को वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे,.
♦️ फार्माकोविजिलेंस योगदान में भारत का वैश्विक स्तर पर 8वां स्थान है.
♦️ एक अध्ययन के अनुसार फोटोग्राफरों की गतिविधियों के कारण 'गैलेक्सी मेंढक' (Melanobatrachus indicus) के एक समूह की संभावित मृत्यु हो गई.
♦️ केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स घटक निर्माण योजना (ECMS) के तहत ₹41,863 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है.
♦️ भारत की पहली बुलेट ट्रेन का पहला खंड (सूरत-बिलिमोरा) 15 अगस्त 2027 को शुरू होगा.
♦️ रानी वेलु नचियार तमिलनाडु के शिवगंगई क्षेत्र की रानी थीं, जिन्होंने औपनिवेशिक सत्ता के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी.
♦️ भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 194वीं जयंती 3 जनवरी 2026 को मनाई गई,.
♦️ महान स्वतंत्रता सेनानी रानी वेलु नचियार की जयंती 3 जनवरी 2026 को मनाई गई.
♦️ न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनाक को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
♦️ कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL-2026 से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया है.
♦️ ऑस्ट्रेलिया के पहले मुस्लिम क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के संबंध में घोषणा की है.
♦️ वर्ष 2025 में भारत में 166 बाघों की मौत दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष से अधिक है.
♦️ न्यायमूर्ति सौमेन सेन को केरल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
♦️ न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
♦️ 'गुलामगिरी' पुस्तक के लेखक ज्योतिबा फुले थे.
♦️ 'कुशावती' को गोवा राज्य का तीसरा जिला घोषित किया गया है.
♦️ डेनमार्क पारंपरिक डाक सेवा को बंद करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है.
♦️ DRDO ने 'प्रलय मिसाइल' का सफल परीक्षण ओडिशा से किया है.
♦️ हिमाचल प्रदेश सरकार ने भांग की खेती को बढ़ावा देने के लिए 'ग्रीन टू गोल्ड' पहल शुरू की है.
♦️ एयर मार्शल नागेश कपूर को भारतीय वायु सेना का उप प्रमुख नियुक्त किया गया है.
♦️ ममाडी डौम्बौया (Mamady Doumbouya) गिनी देश के राष्ट्रपति बने हैं.
♦️ तरुण गर्ग को हुंडई मोटर्स इंडिया का नया एमडी और सीईओ (MD & CEO) नियुक्त किया गया है.
♦️ ध्रुव NG हेलीकॉप्टर को केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडु द्वारा लांच किया गया है.
♦️ रूस ने 'सोयुज-2.1बी' रॉकेट के जरिए एक साथ 52 उपग्रहों को लांच किया है.
♦️ इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ह्यू मॉरिस का निधन हो गया है.
♦️ भारत, जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है.