Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

16 जनवरी 2026 करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (16 जनवरी 2026)

♦️ प्रवीण कुमार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है,।
♦️ राकेश अग्रवाल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
♦️ शत्रुजीत सिंह कपूर को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का प्रमुख (महानिदेशक) नियुक्त किया गया है,,, ।
♦️ पंजाब राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' शुरू करने की घोषणा की है, जिसके तहत 10 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार प्रदान किया जाएगा।
♦️ वर्ष 2026 के U-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप की संयुक्त मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया द्वारा की जा रही है।
♦️ ईरान में बिगड़ते हालात के बीच भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार ने 'ऑपरेशन स्वदेश' चलाया है।
♦️ 78वें सेना दिवस (2026) की मुख्य परेड का आयोजन जयपुर में किया गया और इसकी थीम 'भारतीय सेना-शौर्य और बलिदान' थी।
♦️ वर्ष 2025 के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 116.12 अरब डॉलर दर्ज किया गया है।
♦️ जनवरी 2026 में जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारतीय पासपोर्ट को 80वां स्थान प्राप्त हुआ है,।
♦️ केरल राज्य ने अपने 'अरालम वन्यजीव अभयारण्य' का नाम बदलकर 'अरालम तितली अभयारण्य' कर दिया है।
♦️ ITBP ने उत्तराखंड राज्य के साथ मिलकर दूरदराज के गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए 'हेल्दी बॉर्डर अभियान' शुरू किया है।
♦️ 9वें अंतरराष्ट्रीय मसाला सम्मेलन (International Spice Conference–ISC 2026) का आयोजन कोच्चि, केरल में किया जाएगा,।
♦️ मेंकेश रोग (Menkes Disease) शरीर में तांबा (Copper) की कमी से संबंधित है। इसके इलाज के लिए 'ज़ाइक्यूबो' (Zycubo) इंजेक्शन को अमेरिकी FDA द्वारा अनुमोदित किया गया है।
♦️ सड़क परिवहन मंत्रालय की रिपोर्ट (जनवरी 2026) के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर के मामले में नासिक ग्रामीण और पुणे ग्रामीण जिले शीर्ष पर हैं।
♦️ राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत सुनिश्चित पेंशन भुगतान के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की अध्यक्षता एम. एस. साहू कर रहे हैं।
♦️ जठिया देवी शहरी परियोजना हिमाचल प्रदेश (शिमला के पास) में स्थित एक 'सैटेलाइट माउंटेन टाउनशिप' परियोजना है।
♦️ नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक (EPI) में बड़े राज्यों की श्रेणी में महाराष्ट्र और छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
♦️ भारत के पहले संप्रभु AI पार्क (Sovereign AI Park) की स्थापना तमिलनाडु में की जाएगी।
♦️ गणतंत्र दिवस 2026 समारोह में मुख्य अतिथि यूरोपीय संघ के नेता एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन होंगे।
♦️ भारत का पहला क्लाउड चेंबर (Cloud Chamber) पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) में स्थापित किया गया है।
♦️ भारतीय नौसेना के लिए 'प्रोजेक्ट 17ए' के तहत नीलगिरी (फ्रिगेट) और 'प्रोजेक्ट 75' के तहत वाग्शीर (पनडुब्बी) का निर्माण किया गया है।
♦️ भारत की स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता 2025 तक 510 गीगावाट से अधिक हो गई है और गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता बढ़कर 52% हो गई है,।
♦️ जी. राजकुमार, जिन्हें 'कुरिंजी राजकुमार' कहा जाता था, का हाल ही में निधन हो गया है। वे एक पर्यावरणविद थे।
♦️ 'ऑपरेशन पवन' श्रीलंका में भारतीय शांति निर्माण सेना (IPKF) द्वारा चलाया गया एक सैन्य अभियान था।
♦️ 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया जाता है,।
♦️ 16 जनवरी को भारतीय लोकपाल दिवस (लोकपाल स्थापना दिवस) भी मनाया जाता है,।
♦️ तेलंगाना सरकार ने माता-पिता की देखभाल न करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कटौती करने वाले कानून को लागू करने की घोषणा की है।
♦️ भारत की पहली सौर-संचालित एटीएम वैन (Solar-powered ATM Van) त्रिपुरा ग्रामीण बैंक द्वारा शुरू की गई है।
♦️ मकर विलक्कू महोत्सव केरल के सबरीमाला अयप्पा मंदिर में मनाया जाता है।
♦️ जनवरी 2026 में जारी ICC वनडे रैंकिंग में विराट कोहली शीर्ष बल्लेबाज रहे हैं।
♦️ विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.2% रहने का अनुमान लगाया है।
♦️ तमिल कवि तिरुवल्लुवर की जयंती 16 जनवरी 2026 को तमिलनाडु में मनाई गई।
♦️ स्पितुक गुस्तोर (Spituk Gustor) एक वार्षिक मठ उत्सव है जो लद्दाख के स्पितुक मठ में शुरू हुआ।
♦️ दिसंबर 2025 के लिए ICC 'पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ' ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को चुना गया है।
♦️ भारत और जर्मनी ने दूरसंचार सहयोग पर एक संयुक्त आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
♦️ केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 'NAMO पुस्तक महोत्सव' में "जनरल वी. बानो" और "महात्मा" नामक पुस्तकों का विमोचन किया।
♦️ तीसरे अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2026 का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में किया।
♦️ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत को "वैश्विक अर्थव्यवस्था" के लिए एक प्रमुख विकास इंजन बताया है।
♦️ दुनिया का सबसे बड़ा "ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट" आंध्र प्रदेश राज्य में स्थापित किया जाएगा,.

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image