महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (10 जनवरी 2026)
♦️ हाल ही में निधन हुए माधव गाडगिल पारिस्थितिकी और पर्यावरण क्षेत्र के प्रसिद्ध विशेषज्ञ थे,।
♦️ भारत की 10 वर्षीय पदक रणनीति का अनावरण करने के लिए खेल मंत्रालय द्वारा 'खेल शासन सम्मेलन' (Sports Governance Conclave) अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा।
♦️ महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) के चौथे संस्करण की मेजबानी नवी मुंबई और वडोदरा शहर कर रहे हैं।
♦️ चीन के तियानजिन में आयोजित होने वाली 12वीं एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम का नेतृत्व गोला फेंक एथलीट तजिंदरपाल सिंह तूर करेंगे।
♦️ स्टार्टअप और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए कपड़ा मंत्रालय ने Tex-RAMPS योजना के तहत 15 राज्यों के साथ समझौता ज्ञापन (MoUs) पर हस्ताक्षर किए हैं।
♦️ देश का पहला PM MITRA पार्क मध्य प्रदेश राज्य में स्थापित किया जा रहा है।
♦️ रक्षा गलियारे के तहत पुनर्जीवित की जा रही मुंगेर गन फैक्ट्रियां बिहार राज्य में स्थित हैं।
♦️ हाल ही में अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) सहित 66 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से हटने की घोषणा की है,।
♦️ तीसरा भारतीय लाइटहाउस महोत्सव आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में आयोजित किया जा रहा है।
♦️ राजस्थान राज्य ने अपनी 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग नीति - 2026' को मंजूरी दी है।
♦️ भारतीय मानक ब्यूरो के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 'शाइन' (Shine) योजना शुरू की गई है।
♦️ भारतीय नौसेना पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक नया नौसैनिक आधार (Naval Base) स्थापित कर रही है।
♦️ राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (NCRB) की ICJS 2.0 रैंकिंग में उत्तराखंड पुलिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
♦️ संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2026 को 'अंतर्राष्ट्रीय चारागाह और पशुपालक वर्ष' घोषित किया है,।
♦️ उत्तर प्रदेश का पहला ब्रेल पुस्तकालय हाल ही में लखनऊ शहर में स्थापित किया गया है।
♦️ विद्युत धारा (Electric Current) का SI मात्रक एम्पियर (Ampere) है।
♦️ विश्व हिन्दी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है,,।
♦️ विश्व हिंदी दिवस 2026 का विषय "हिंदी: पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक" है।
♦️ प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में हुआ था।
♦️ वानुआतू द्वीपसमूह प्रशांत महासागर में स्थित है।
♦️ पश्चिमी घाट पारिस्थितिकी विशेषज्ञ पैनल (WGEEP) को गाडगिल आयोग के नाम से भी जाना जाता है।
♦️ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'नेशनल इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस डेटा मैनेजमेंट सिस्टम' (NIDMS) का उद्घाटन किया।
♦️ हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में जंगल की आग के कारण 'आपदा की स्थिति' घोषित की गई।
♦️ भारत ने शक्सगाम घाटी पर 1963 के चीन-पाकिस्तान सीमा समझौते को अमान्य करार दिया है।
♦️ 2 जनवरी 2026 को समाप्त सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 9.809 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई।
♦️ भारत की पहली पूर्ण रूप से पेपरलेस जिला अदालत का उद्घाटन केरल राज्य में हुआ है।
♦️ 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का थीम राज्य उत्तर प्रदेश और मेघालय दोनों को चुना गया है।
♦️ राजस्थान के नागौरी अश्वगंधा को हाल ही में GI Tag प्रदान किया गया है।
♦️ विश्व स्वास्थ्य संगठन के फार्माकोविजिलेंस योगदान में भारत 8वें स्थान पर रहा है।
♦️ दिल्ली सरकार द्वारा रेबीज को एक अधिसूचित रोग के रूप में घोषित किया गया है।
♦️ पृथ्वी परिभ्रमण दिवस (Earth's Rotations Day) 08 जनवरी को मनाया जाता है।
♦️ प्रवासी भारतीय दिवस 09 जनवरी को मनाया जाता है।
♦️ "विश्व पुस्तक मेले-2026" का 53वां संस्करण नई दिल्ली में शुरू हुआ है (10-18 जनवरी 2026)।
♦️ भारत में "अफगानिस्तान दूतावास" का कार्यभार मुफ्ती नूर अहमद नूर ने संभाला है।
♦️ लक्षद्वीप में "संयुक्त सेवा चिकित्सा शिविर" का आयोजन भारतीय नौसेना द्वारा किया जाएगा,।
♦️ "विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026" का आयोजन भारत मंडपम में हुआ है।
♦️ "महिला प्रीमियर लीग (WPL)-2026" का चौथा सीज़न मुंबई से शुरू हुआ है।
♦️ आकासा एयर (Akasa Air) "इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA)" की सदस्य बनने वाली भारत की 5वीं एयरलाइन बन गयी है।
♦️ कैंसर का जल्दी पता लगाने के लिए "आशा वैन" मोबाइल यूनिट गुजरात सरकार ने लॉन्च किया है।
♦️ अरुणाचल प्रदेश की "कमला जलविद्युत परियोजना" को सार्वजनिक निवेश बोर्ड (PIB) ने मंजूरी दी है।
♦️ "स्क्रैमजेट इंजन" का सफल दीर्घकालिक जमीनी परीक्षण DRDO ने हैदराबाद में किया है।
♦️ हिन्दी वर्णमाला में कुल वर्णों की संख्या 55 है।