Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

10101001 01101000 10010101
11001100 00110011 11001100
01010101 10101010 01010101
11110000 00001111 11110000
00111100 11000011 00111100
💻

कंप्यूटर सामान्य ज्ञान तथ्य प्रश्नावली क्रमांक:08

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कंप्यूटर सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण एक पंक्ति तथ्य (Computer GK One Liner Facts Series)

कंप्यूटर का इतिहास और विकास (Computer History & Development) महत्वपूर्ण एक पंक्ति तथ्य:

♦️ अबेकस (Abacus) संसार का प्रथम गणनात्मक यंत्र (First Calculating Device) है।
♦️ अबेकस का आविष्कार चीन में हुआ था और इसका उपयोग मुख्य रूप से आंकिक गणना के लिए किया जाता है।
♦️ फ्रांस के गणितज्ञ ब्लेज पास्कल ने 1664 में 'पास्कलाइन' (Pascaline) का आविष्कार किया।
♦️ पास्कलाइन को प्रथम यांत्रिक गणना मशीन (First Mechanical Calculating Machine) माना जाता है।
♦️ पास्कलाइन केवल जोड़ और घटाव कर सकती थी, इसी कारण इसे 'एडिंग मशीन' (Adding Machine) भी कहा गया।
♦️ ब्रिटिश गणितज्ञ चार्ल्स बैबेज को 'आधुनिक कंप्यूटर का जन्मदाता' (Father of Computer) कहा जाता है।
♦️ चार्ल्स बैबेज ने 1833 में 'एनालिटिकल इंजन' (Analytical Engine) की परिकल्पना की, जो एक स्वचालित कैलकुलेटर था।
♦️ विश्व का प्रथम कंप्यूटर प्रोग्राम तैयार करने का श्रेय चार्ल्स बैबेज की शिष्या 'लेडी अगस्टा' (Lady Augusta) को जाता है।
♦️ डॉ. हरमन होलोरीथ ने 1887 में चार्ल्स बैबेज की परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए 'सेंसस टेबुलेटर' (Census Tabulator) का आविष्कार किया।
♦️ मार्क-I (Mark-I) विश्व का प्रथम पूर्ण स्वचालित विद्युत यांत्रिक (Electromechanical) गणना यंत्र था।
♦️ मार्क-I का निर्माण 1937 से 1944 के मध्य IBM कंपनी और वैज्ञानिक हावर्ड आईकेन के निर्देशन में हुआ।
♦️ एबीसी कंप्यूटर (ABC) का पूरा नाम 'एटानासॉफ-बेरी कंप्यूटर' (Atanasoff-Berry Computer) है।
♦️ ABC संसार का पहला इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर है, जिसका आविष्कार 1939 में जॉन एटानसोफ और क्लिफर्ड बेरी ने किया।
♦️ एनीएक (ENIAC) का पूरा नाम 'इलेक्ट्रॉनिक न्यूमेरिकल इंटीग्रेटर एंड कंप्यूटर' है।
♦️ ENIAC सामान्य कार्यों के लिए बनाया गया प्रथम पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर था।
♦️ ENIAC का आविष्कार 1946 में अमेरिकी वैज्ञानिक जे.पी. एकर्ट और जॉन मौचली ने किया।
♦️ वान न्यूमेन ने 'संग्रहित प्रोग्राम' (Stored Program) की अवधारणा प्रस्तुत की, जिसके आधार पर 'एडवेक' (EDVAC) कंप्यूटर विकसित हुआ।
♦️ यूनीवैक (UNIVAC) प्रथम व्यापारिक (Commercial) कंप्यूटर था।
♦️ यूनीवैक का निर्माण 1954 में जीईसी (GEC) द्वारा किया गया और इसमें कंप्यूटर की प्रथम पीढ़ी के गुण थे।
♦️ इंटेल (Intel) कंपनी ने 1970 में प्रथम माइक्रोप्रोसेसर 'इंटेल 4004' का निर्माण किया।
♦️ माइक्रोप्रोसेसर के आने से कंप्यूटर का आकार छोटा हुआ, जिसे 'माइक्रो कंप्यूटर' कहा गया।
♦️ एप्पल-II (Apple-II) का निर्माण 1977 में हुआ, जो प्रथम व्यावसायिक माइक्रो कंप्यूटर था।
♦️ पर्सनल कंप्यूटर (PC) का जन्मदाता हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट को कहा जाता है।
♦️ लैपटॉप कंप्यूटर के जन्मदाता एडम आसबर्न थे।
♦️ इंटरनेट का जनक (Father of Internet) अमेरिकी वैज्ञानिक विंटेन जी. सर्फ को माना जाता है।
♦️ कंप्यूटर चिप (IC Chip) के निर्माण में सिलिकॉन (Silicon) धातु का उपयोग किया जाता है।
♦️ माइक्रोप्रोसेसर, सीपीयू (CPU - केंद्रीय प्रसाधक इकाई) का वह भाग है जो सभी विश्लेषणात्मक कार्यों (Analytical Works) को करता है।

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image