आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..
1 अक्तूबर - वृद्धजनों के अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूकता का दिवस
जानकारी संकलन समाचार
1 अक्तूबर (प्रतिवर्ष)
14 दिसंबर, 1990
1 अक्तूबर, 1991
प्रत्येक वर्ष 1 अक्तूबर को संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of Elderly Persons) के रूप में मनाया जाता है। संपूर्ण विश्व में बुजुर्गों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार और अन्याय को समाप्त करने, लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा वृद्धों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने के लिये 14 दिसंबर, 1990 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रत्येक वर्ष '1 अक्तूबर' को 'अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की संख्या 2019 में 1 बिलियन थी, जो 2030 तक 1.4 बिलियन और 2050 तक 2.1 बिलियन होने का अनुमान है। यह वैश्विक जनसंख्या में तेजी से बढ़ता हुआ समूह है जिसके लिए विशेष ध्यान और देखभाल की आवश्यकता है।
रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।