Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान(MP GK) एक पंक्ति प्रश्नावली क्रमांक 01

मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान वन लाइनर फैक्ट
(MP GK संक्षिप्त परिचय - Fact Series 01)

MPPSC, MPESB (Vyapam), MP Police और पटवारी परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश के संक्षिप्त परिचय, राजकीय प्रतीक, प्रशासनिक संरचना, परिवहन और शिक्षा से जुड़ी सबसे सटीक वन लाइनर प्रश्नावली। कम समय में बेहतरीन तैयारी।

मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान One Liner Fact : प्रश्नावली 01

विषय: मध्यप्रदेश : संक्षिप्त परिचय

  • ♦️ मध्यप्रदेश राज्य की स्थापना कब हुई थी?
    :→ 1 नवम्बर 1956
  • ♦️ मध्यप्रदेश का पुराना नाम क्या था?
    :→ सेंट्रल प्रोविंस एंड बरार
  • ♦️ मध्यप्रदेश को किन-किन अन्य नामों से जाना जाता है?
    :→ कोहिनूर प्रदेश, जनजाति प्रदेश, हृदय प्रदेश, नदियों का मायका, सोयाबीन प्रदेश
  • ♦️ मध्यप्रदेश की राजधानी कहाँ है?
    :→ भोपाल
  • ♦️ मध्यप्रदेश का कुल क्षेत्रफल कितना है?
    :→ 3,08,252 वर्ग किमी.
  • ♦️ भारत के कुल क्षेत्रफल में मध्यप्रदेश का कितना हिस्सा है?
    :→ 9.38%
  • ♦️ क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश का भारत में कौन-सा स्थान है?
    :→ द्वितीय (प्रथम राजस्थान)
  • ♦️ मध्यप्रदेश का उत्तर से दक्षिण विस्तार कितना है?
    :→ 605 किमी. लंबाई
  • ♦️ मध्यप्रदेश का पूर्व से पश्चिम विस्तार कितना है?
    :→ 870 किमी. चौड़ाई
  • ♦️ मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
    :→ 1 नवम्बर
  • ♦️ मध्यप्रदेश का अंतिम पुनर्गठन कब हुआ था?
    :→ 1 नवम्बर 2000
  • ♦️ मध्यप्रदेश की राजकीय भाषा क्या है?
    :→ हिन्दी
  • ♦️ मध्यप्रदेश के राजकीय प्रतीक चिह्न में क्या दर्शाया गया है?
    :→ 24 स्तूपों की आकृति तथा बाहरी आकृति के मध्य गेहूँ और धान की बालियाँ एवं बरगद वृक्ष के ऊपर अशोक स्तम्भ
  • ♦️ मध्यप्रदेश का राजकीय पशु कौन-सा है?
    :→ बारहसिंगा (ब्रेडरी प्रजाति)
  • ♦️ मध्यप्रदेश का राजकीय पक्षी कौन-सा है?
    :→ दूधराज या शाही बुलबुल
  • ♦️ मध्यप्रदेश का राजकीय पुष्प कौन-सा है?
    :→ सफेद लिली
  • ♦️ मध्यप्रदेश का राजकीय वृक्ष कौन-सा है?
    :→ बरगद
  • ♦️ मध्यप्रदेश का राजकीय खेल कौन-सा है?
    :→ मलखम्भ
  • ♦️ मध्यप्रदेश का राजकीय नृत्य कौन-सा है?
    :→ राई
  • ♦️ मध्यप्रदेश की राजकीय फसल कौन-सी है?
    :→ सोयाबीन
  • ♦️ मध्यप्रदेश की राजकीय नदी कौन-सी है?
    :→ नर्मदा
  • ♦️ मध्यप्रदेश का राजकीय फल कौन-सा है?
    :→ आम
  • ♦️ मध्यप्रदेश की राजकीय मछली कौन-सी है?
    :→ महाशीर (2011 में घोषित)
  • ♦️ मध्यप्रदेश का राजकीय गान कौन-सा है?
    :→ मेरा मध्यप्रदेश
  • ♦️ मध्यप्रदेश की जलवायु किस प्रकार की है?
    :→ उष्ण कटिबंधीय मानसून
  • ♦️ मध्यप्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन-सा है?
    :→ पचमढ़ी (होशंगाबाद), 199 सेमी.
  • ♦️ मध्यप्रदेश में सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र कौन-सा है?
    :→ गोहद (भिण्ड), 55 सेमी.
  • ♦️ मध्यप्रदेश में राज्यसभा की कुल कितनी सीटें हैं?
    :→ 11
  • ♦️ मध्यप्रदेश में लोकसभा की कुल कितनी सीटें हैं?
    :→ 29
  • ♦️ मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए कितने लोकसभा क्षेत्र आरक्षित हैं?
    :→ 4
  • ♦️ मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित लोकसभा क्षेत्र कौन-कौन से हैं?
    :→ भिण्ड, टीकमगढ़, देवास और उज्जैन
  • ♦️ मध्यप्रदेश में अनुसूचित जनजाति के लिए कितने लोकसभा क्षेत्र आरक्षित हैं?
    :→ 6
  • ♦️ मध्यप्रदेश में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित लोकसभा क्षेत्र कौन-कौन से हैं?
    :→ रतलाम, शहडोल, धार, बैतूल, खरगोन और मण्डला
  • ♦️ मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं?
    :→ 230
  • ♦️ मध्यप्रदेश विधानसभा में अनुसूचित जाति के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं?
    :→ 35
  • ♦️ मध्यप्रदेश विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं?
    :→ 47
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितने संभाग हैं?
    :→ 10
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितने जिले हैं?
    :→ 55
  • ♦️ मध्यप्रदेश के नए जिले मऊगंज, पांढुर्णा और मैहर किन जिलों से अलग होकर बने?
    :→ मऊगंज रीवा से, पांढुर्णा छिंदवाड़ा से और मैहर सतना से
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितनी तहसीलें हैं (नवंबर 2025 तक)?
    :→ 430
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितने विकासखंड हैं?
    :→ 313
  • ♦️ मध्यप्रदेश में आदिवासी विकासखंडों की संख्या कितनी है?
    :→ 89
  • ♦️ मध्यप्रदेश में नगरों एवं शहरों की कुल संख्या कितनी है?
    :→ 476
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितने नगर निगम हैं?
    :→ 17
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितनी नगर पालिकाएँ हैं?
    :→ 99
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितनी नगर पंचायतें हैं?
    :→ 294
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितनी जिला पंचायतें हैं?
    :→ 55
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितनी जनपद पंचायतें हैं?
    :→ 313
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितने ग्राम हैं?
    :→ 54,903
  • ♦️ मध्यप्रदेश का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है?
    :→ जबलपुर
  • ♦️ मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की खंडपीठें कहाँ स्थित हैं?
    :→ ग्वालियर तथा इंदौर
  • ♦️ मध्यप्रदेश की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर (2001–2011) कितनी थी?
    :→ 20.35%
  • ♦️ क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है?
    :→ छिंदवाड़ा
  • ♦️ क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन-सा है?
    :→ निवाड़ी
  • ♦️ 2011 की जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश का जनसंख्या घनत्व कितना था?
    :→ 236 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.
  • ♦️ जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से मध्यप्रदेश का भारत में कौन-सा स्थान था?
    :→ 17वाँ
  • ♦️ मध्यप्रदेश में सर्वाधिक जनघनत्व वाले जिले घटते क्रम में कौन-कौन से हैं?
    :→ भोपाल, इंदौर और जबलपुर
  • ♦️ मध्यप्रदेश में न्यूनतम जनघनत्व वाले जिलों में कौन-कौन से जिले शामिल हैं?
    :→ डिण्डोरी (94), श्योपुर और पन्ना
  • ♦️ मध्यप्रदेश की कुल ग्रामीण जनसंख्या कितनी थी?
    :→ 5,25,57,404 (72.4%)
  • ♦️ मध्यप्रदेश की कुल शहरी जनसंख्या कितनी थी?
    :→ 2,00,69,405 (27.6%)
  • ♦️ 2011 की जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति (SC) की जनसंख्या कितनी थी?
    :→ 1,13,42,320 (15.6%)
  • ♦️ मध्यप्रदेश में अधिकतम अनुसूचित जाति जनसंख्या वाले जिले कौन-कौन से हैं?
    :→ इंदौर, उज्जैन, सागर और मुरैना
  • ♦️ मध्यप्रदेश में न्यूनतम अनुसूचित जाति जनसंख्या वाले जिले कौन-कौन से हैं?
    :→ झाबुआ, अलीराजपुर, डिण्डोरी और मण्डला
  • ♦️ मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?
    :→ पं. रविशंकर शुक्ल
  • ♦️ मध्यप्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थीं?
    :→ सुश्री उमा भारती
  • ♦️ मध्यप्रदेश के प्रथम गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री कौन थे?
    :→ श्री गोविंद नारायण सिंह
  • ♦️ मध्यप्रदेश के प्रथम राज्यपाल कौन थे?
    :→ डॉ. बी. पट्टाभि सीतारमैया
  • ♦️ डॉ. बी. पट्टाभि सीतारमैया ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल के रूप में कब तक कार्य किया?
    :→ 1 नवम्बर 1956 से 13 जून 1957 तक
  • ♦️ मध्यप्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थीं?
    :→ श्रीमती सरला ग्रेवाल
  • ♦️ मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
    :→ पं. कुंजीलाल दुबे (सर्वाधिक लंबा कार्यकाल)
  • ♦️ मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे?
    :→ श्री विष्णु विनायक सरवटे
  • ♦️ मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?
    :→ न्यायमूर्ति श्री एम. हिदायतुल्ला
  • ♦️ मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश कौन थीं?
    :→ श्रीमती सरोजिनी सक्सेना
  • ♦️ मध्यप्रदेश के प्रथम महाधिवक्ता कौन थे?
    :→ श्री एम. अधिकारी
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितने टाइगर रिजर्व बताए गए हैं?
    :→ 9
  • ♦️ विश्व में प्रोटेक्ट टाइगर का जन्मदाता किसे बताया गया है?
    :→ जेनी मेनपॉफ
  • ♦️ भारत में प्रोजेक्ट टाइगर का जन्मदाता किसे कहा जाता है?
    :→ कैलाश सांखला
  • ♦️ राष्ट्रीय स्तर पर बाघों के संरक्षण हेतु प्रोजेक्ट टाइगर योजना कब लागू की गई थी?
    :→ 1 अप्रैल 1973
  • ♦️ मध्यप्रदेश में वन विभाग की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
    :→ 1860 (इंदौर और जबलपुर)
  • ♦️ मध्यप्रदेश में प्रथम वन नीति किस वर्ष लागू की गई थी?
    :→ 1952
  • ♦️ मध्यप्रदेश का कुल वन तथा वृक्ष क्षेत्र कितना बताया गया है?
    :→ 85,723.58 वर्ग किमी.
  • ♦️ मध्यप्रदेश के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत वन तथा वृक्ष क्षेत्र है?
    :→ 27.81%
  • ♦️ देश के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत वन तथा वृक्ष क्षेत्र मध्यप्रदेश में है?
    :→ 10.77%
  • ♦️ मध्यप्रदेश में उष्ण कटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वनों का प्रतिशत कितना है?
    :→ 88.65%
  • ♦️ मध्यप्रदेश में उष्ण कटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वनों का प्रतिशत कितना है?
    :→ 8.97%
  • ♦️ मध्यप्रदेश में उष्ण कटिबंधीय कंटीले वनों का प्रतिशत कितना है?
    :→ 2.38%
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान बताए गए हैं?
    :→ 12
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितने वन्यजीव अभयारण्य बताए गए हैं?
    :→ 24
  • ♦️ मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई कितनी बताई गई है?
    :→ 9,315 किमी.
  • ♦️ मध्यप्रदेश में प्रांतीय राजमार्गों की कुल लंबाई कितनी बताई गई है?
    :→ 12,568 किमी.
  • ♦️ मध्यप्रदेश में मुख्य जिला मार्गों की कुल लंबाई कितनी बताई गई है?
    :→ 25,420 किमी.
  • ♦️ मध्यप्रदेश में अन्य जिला एवं ग्रामीण मार्गों की कुल लंबाई कितनी बताई गई है?
    :→ 33,472 किमी.
  • ♦️ मध्यप्रदेश सरकार ने किस वर्ष को सड़क वर्ष घोषित किया था?
    :→ 2005
  • ♦️ मध्यप्रदेश में सड़कों का घनत्व कितना बताया गया है?
    :→ 26.20 किमी. प्रति 100 वर्ग किमी.
  • ♦️ मध्यप्रदेश में सर्वाधिक सड़क घनत्व वाला जिला कौन-सा है?
    :→ सतना
  • ♦️ मध्यप्रदेश में सबसे कम सड़क घनत्व वाला जिला कौन-सा है?
    :→ श्योपुर
  • ♦️ राष्ट्रीय राजमार्गों की दृष्टि से मध्यप्रदेश का कौन-सा स्थान है?
    :→ तीसरा
  • ♦️ मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा और कितना लंबा है?
    :→ NH 46, 634 किमी.
  • ♦️ मध्यप्रदेश का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा और कितना लंबा है?
    :→ NH 135 BB, 7.5 किमी.
  • ♦️ मध्यप्रदेश में प्रथम रेलमार्ग कब प्रारंभ हुआ था?
    :→ 1867 (इलाहाबाद–जबलपुर)
  • ♦️ मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौन-सा है?
    :→ इटारसी (नर्मदापुरम)
  • ♦️ मध्यप्रदेश में रेलवे विद्युत इंजन कारखाना कहाँ स्थित है?
    :→ भोपाल
  • ♦️ मध्यप्रदेश में रेलवे डीजल इंजन कारखाना किन स्थानों पर है?
    :→ इंदौर एवं विदिशा
  • ♦️ मध्यप्रदेश में रेलवे भर्ती बोर्ड कहाँ स्थित है?
    :→ भोपाल
  • ♦️ देश का प्रथम वाई-फाई एवं स्वचालित रेलवे फाटक सुविधा वाला स्टेशन कौन-सा है?
    :→ जबलपुर
  • ♦️ मध्यप्रदेश में वायु परिवहन का प्रारंभ कब हुआ था?
    :→ 26 जुलाई 1948
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कितने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं?
    :→ 2
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कितने घरेलू हवाई अड्डे हैं?
    :→ 6
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितनी हवाई पट्टियाँ हैं?
    :→ 33
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितने डाकघर हैं?
    :→ 8,317
  • ♦️ मध्यप्रदेश में देश का प्रथम डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र कब खोला गया था?
    :→ 28 फरवरी 2017
  • ♦️ मध्यप्रदेश में प्रथम आकाशवाणी केंद्र कब और कहाँ स्थापित हुआ था?
    :→ 22 मई 1955, इंदौर
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितने आकाशवाणी केंद्र हैं?
    :→ 27
  • ♦️ मध्यप्रदेश में दूरसंचार सेवा का प्रारंभ कब हुआ था?
    :→ 1 सितम्बर 1974
  • ♦️ मध्यप्रदेश में उर्दू भाषा में साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन कब प्रारंभ हुआ था?
    :→ 1840
  • ♦️ मध्यप्रदेश का प्रथम हिन्दी समाचार पत्र कब और कहाँ प्रकाशित हुआ था?
    :→ 1848, इंदौर
  • ♦️ मध्यप्रदेश में क्षयरोग के उन्मूलन का लक्ष्य किस वर्ष रखा गया है?
    :→ 2025
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुछ रोगों एवं मलेरिया के उन्मूलन का प्रस्तावित वर्ष कौन-सा है?
    :→ 2030
  • ♦️ किस राज्य में चिकित्सा महाविद्यालयों के चयनित विषयों का अध्ययन मातृभाषा हिन्दी में कराया जाता है?
    :→ मध्यप्रदेश (देश का पहला राज्य)
  • ♦️ मध्यप्रदेश में चिकित्सा शिक्षा की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
    :→ 1981
  • ♦️ मध्यप्रदेश में प्रथम दंत चिकित्सा महाविद्यालय कब स्थापित हुआ था?
    :→ 1961
  • ♦️ मध्यप्रदेश की कुल प्रजनन दर कितनी बताई गई है?
    :→ 2.0
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितने जिला चिकित्सालय हैं?
    :→ 52
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितने सिविल अस्पताल हैं?
    :→ 135
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं?
    :→ 353
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं?
    :→ 1,415
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितने उप-स्वास्थ्य केंद्र हैं?
    :→ 10,111
  • ♦️ मध्यप्रदेश का मातृ-मृत्यु अनुपात प्रति एक लाख जीवित जन्मों पर कितना है?
    :→ 173
  • ♦️ मध्यप्रदेश में शिशु मृत्यु दर प्रति हजार कितनी बताई गई है?
    :→ 41.3
  • ♦️ प्राथमिक कक्षाओं की शैक्षिक उपलब्धियों में मध्यप्रदेश का पूरे देश में कौन-सा स्थान है?
    :→ पाँचवाँ
  • ♦️ मध्यप्रदेश में प्रथम जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम कब प्रारंभ हुआ था?
    :→ 1994
  • ♦️ मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की स्थापना कब हुई थी?
    :→ 1965
  • ♦️ विद्यालयी शिक्षा में गुणात्मक सुधार हेतु मध्यप्रदेश में राज्य शिक्षण संस्थान की स्थापना कब हुई थी?
    :→ 1973
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितने शासकीय उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हैं?
    :→ 9,258
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितने विश्वविद्यालय हैं?
    :→ 74
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कुल कितने केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं?
    :→ 2
  • ♦️ मध्यप्रदेश में राज्य मुक्त विश्वविद्यालयों की संख्या कितनी है?
    :→ 1
  • ♦️ मध्यप्रदेश में सार्वजनिक विश्वविद्यालयों की संख्या कितनी है?
    :→ 22
  • ♦️ मध्यप्रदेश में प्रति कॉलेज औसत नामांकन कितना है?
    :→ 666
  • ♦️ मध्यप्रदेश में कितने अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) महाविद्यालय संचालित हैं?
    :→ 8
  • ♦️ मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?
    :→ 1973
  • ♦️ मध्यप्रदेश का प्रथम सैनिक स्कूल कहाँ स्थापित हुआ था?
    :→ रीवा (दूसरा भिण्ड)
  • ♦️ मध्यप्रदेश सरकार ने विद्यालय पाठ्यक्रम में गीतासार कब सम्मिलित किया था?
    :→ 20 अप्रैल 2011
  • ♦️ मध्यप्रदेश की उच्च शिक्षा के लिए सकल नामांकन अनुपात (GER) कितना है?
    :→ 27.1
  • ♦️ मध्यप्रदेश में जबलपुर संभाग में कितने जिले हैं?
    :→ 8 (जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिण्डोरी, मण्डला, बालाघाट और पांढुर्णा)
  • ♦️ मध्यप्रदेश में इंदौर संभाग में कितने जिले हैं?
    :→ 8 (इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर)
  • ♦️ मध्यप्रदेश में भोपाल संभाग में कितने जिले हैं?
    :→ 5 (भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और विदिशा)
  • ♦️ मध्यप्रदेश में ग्वालियर संभाग में कितने जिले हैं?
    :→ 5 (ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर और दतिया)
  • ♦️ मध्यप्रदेश में रीवा संभाग में कितने जिले हैं?
    :→ 4 (रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली)
  • ♦️ मध्यप्रदेश में उज्जैन संभाग में कितने जिले हैं?
    :→ 7 (उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर और नीमच)
  • ♦️ मध्यप्रदेश में सागर संभाग में कितने जिले हैं?
    :→ 6 (सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी)
  • ♦️ मध्यप्रदेश में चंबल संभाग में कितने जिले हैं?
    :→ 3 (भिण्ड, मुरैना और श्योपुर)
  • ♦️ मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम संभाग में कितने जिले हैं?
    :→ 3 (नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल)
  • ♦️ मध्यप्रदेश में शहडोल संभाग में कितने जिले हैं?
    :→ 3 (शहडोल, उमरिया और अनूपपुर)
  • ♦️ मध्यप्रदेश का 53वाँ जिला कौन-सा है, जो रीवा से अलग होकर बना?
    :→ मऊगंज
  • ♦️ मध्यप्रदेश का 54वाँ जिला कौन-सा है, जो छिंदवाड़ा से अलग होकर बना?
    :→ पांढुर्णा
  • ♦️ मध्यप्रदेश का 55वाँ जिला कौन-सा है, जो सतना से अलग होकर बना?
    :→ मैहर
  • ♦️ मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले से अलग करके कौन-सा जिला प्रस्तावित है?
    :→ नागदा
  • ♦️ मध्यप्रदेश में गुना जिले से अलग करके कौन-सा जिला प्रस्तावित है?
    :→ चाचौड़ा

क्या आप इस सामान्य ज्ञान प्रश्नावली का PDF डाउनलोड करना चाहते हैं?

MP GK Fact 01: Download PDF

क्या आप इस सामान्य ज्ञान प्रश्नावली का विस्तृत वीडियो क्लास देखना चाहते हैं?

YouTube पर वीडियो देखें

क्या आप मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान वन लाइनर फैक्ट की संपूर्ण सीरीज देखना चाहते हैं?

मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान Oneliner Fact संपूर्ण सीरीज पेज देखें

आपने जो ऊपर पढ़ा है, क्या आप उसका अभ्यास (Practice) या ऑनलाइन टेस्ट देना चाहते हैं?

MP GK Practice Set 01 MP GK Online Test 01

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image