Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

07 दिसंबर 2025 करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (07 दिसंबर 2025)

♦️ अंतर्राष्ट्रीय बैंक दिवस 4 दिसम्बर को मनाया गया है।
♦️ भारत में 'सशस्त्र सेना झंडा दिवस' प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाता है।
♦️ सशस्त्र सेना झंडा दिवस पहली बार 7 दिसंबर, 1949 को मनाया गया था और यह भारतीय सैनिकों, जल सैनिकों तथा वायुसैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है।
♦️ 'अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस' (International Civil Aviation Day) 7 दिसम्बर को मनाया जाता है।
♦️ 7 दिसम्बर को 'अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस' के रूप में मनाने की आधिकारिक मान्यता संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1996 में दी गई थी, हालाँकि इसकी शुरुआत 1994 में हुई थी।
♦️ डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि (6 दिसम्बर) को 'महापरिनिर्वाण दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
♦️ डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश (तत्कालीन मध्य प्रांत) के 'महू' में हुआ था।
♦️ डॉ. अंबेडकर का निधन 6 दिसंबर, 1956 को हुआ था।
♦️ डॉ. अंबेडकर स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून/विधि मंत्री थे।
♦️ डॉ. अंबेडकर को 'भारतीय संविधान के जनक' (Father of the Indian Constitution) के रूप में जाना जाता है।
♦️ वर्ष 1916 में उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी।
♦️ वर्ष 1920 में उन्होंने पाक्षिक समाचार पत्र 'मूकनायक' (Mooknayak) की शुरुआत की थी।
♦️ डॉ. अंबेडकर ने वर्ष 1923 में 'बहिष्कृत हितकारिणी सभा' की स्थापना की थी, जो दलितों के बीच शिक्षा और संस्कृति के प्रचार हेतु समर्पित थी।
♦️ वर्ष 1925 में उन्हें बॉम्बे प्रेसीडेंसी समिति द्वारा साइमन कमीशन में काम करने के लिए नियुक्त किया गया था।
♦️ मार्च 1927 में उन्होंने 'महाड सत्याग्रह' (Mahad Satyagraha) का नेतृत्व किया था।
♦️ वर्ष 1930 में उन्होंने 'कालाराम मंदिर आंदोलन' में विरोध प्रदर्शन किया क्योंकि दलितों को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाता था।
♦️ डॉ. अंबेडकर ने तीनों गोलमेज सम्मेलनों (Round-Table Conferences) में भाग लिया था।
♦️ वर्ष 1932 में महात्मा गांधी के साथ 'पूना समझौते' (Poona Pact) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके तहत प्रांतीय विधानमंडलों में दलितों के लिए आरक्षित सीटें 71 से बढ़ाकर 147 कर दी गई थीं।
♦️ 29 अगस्त, 1947 को उन्हें संविधान निर्मात्री समिति (Drafting Committee) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
♦️ वर्ष 1951 में हिंदू कोड बिल पर मतभेदों के चलते उन्होंने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया था।
♦️ वर्ष 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म को अपनाया था।
♦️ वर्ष 1990 में उन्हें मरणोपरांत 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।
♦️ डॉ. अंबेडकर की प्रमुख पुस्तकें/कृतियाँ: 'एनिहिलेशन ऑफ कास्ट' (1936), 'दी अनटचेबल्स' (1948), 'बुद्धा ऑर कार्ल मार्क्स' (1956), और 'बुद्धा एंड हिज धम्म' (1956) हैं।
♦️ मुंबई के दादर में स्थित 'चैत्य भूमि' डॉ. भीमराव अंबेडकर का स्मारक है।
♦️ वर्ल्ड एक्सपो 2030 (World Expo 2030) की मेजबानी सऊदी अरब करेगा; यह रियाद में आयोजित किया जाएगा।
♦️ दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज जहाज संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा बनाया जाएगा।
♦️ 'क्लासिक इंपीरियल' (Classic Imperial) केरल राज्य का सबसे बड़ा लग्जरी जहाज है।
♦️ PROBA-3 मिशन यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) से संबंधित है।
♦️ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कुरुक्षेत्र, हरियाणा में किया जाता है।
♦️ एशियाई इलेक्ट्रॉनिक स्पोर्ट्स फेडरेशन का मुख्यालय हांगकांग में स्थित है।
♦️ रेलवे बोर्ड का गठन लोक निर्माण विभाग के 18 फरवरी, 1905 के संकल्प संख्या 256G के तहत किया गया था।
♦️ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का गठन 15 अगस्त, 1969 को किया गया था और इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है।
♦️ अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (ICAO) की स्थापना वर्ष 1944 में 'शिकागो कन्वेंशन' के तहत की गई थी।
♦️ भारत में पहली यात्री रेल सेवा वर्ष 1853 में शुरू हुई थी।
♦️ वर्ल्ड फेयर (World Fair) का पहली बार आयोजन वर्ष 1851 ईस्वी में लंदन में किया गया था।

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image