Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

22 नवंबर 2025 करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (22 नवंबर 2025)

♦️ उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने हाल ही में कर्मचारियों के लिए ‘राइट टू सिट’ (बैठने का अधिकार) से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
♦️ अमेरिका ने हाल ही में भारत को लगभग $93 मिलियन मूल्य की जेवलिन एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम और एक्सकैलिबर आर्टिलरी प्रोजैक्टाइल बेचने की मंजूरी दी है।
♦️ भारत और इजरायल ने 2032 तक द्विपक्षीय व्यापार को दस गुना बढ़ाने के लक्ष्य के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) पर हस्ताक्षर किए हैं।
♦️ कोलोम्बो सिक्युरिटी कौंसिल (CSC) की 7वीं NSA-स्तरीय बैठक के दौरान सेशेल्स को पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
♦️ कुनो नेशनल पार्क में चीता मुखी नामक चीता ने पाँच शावकों को जन्म दिया है।
♦️ सिकल सेल रोग के इलाज के लिए CSIR-IGIB के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित स्वदेशी जीन संपादन उपकरण का नाम BIRSA 101 है, जिसे जनजातीय महापुरुष भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखा गया है।
♦️ भारतीय रेलवे श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में श्री आनंदपुर साहिब के लिए विशेष रेलगाड़ियाँ चलाएगा।
♦️ फातिमा बांध ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीता है।
♦️ ताइवान ने चीन में विकसित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रणालियों के प्रयोग को प्रतिबंधित कर दिया है।
♦️ हाल ही में सीमा सुरक्षा बल ने अपनी हीरक जयंती मनाई है।
♦️ अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय राष्ट्रीय हज सम्मेलन का आयोजन मुंबई में कर रहा है।
♦️ केंद्र सरकार ने स्टील इंपोर्ट मॉनिटरिंग सिस्टम (SIMS) के तहत छोटे आयातकों के लिए 'सरलीकृत पंजीकरण सुविधा' सरल सिम्स शुरू की है।
♦️ ग्लोबल मोर्चेले स्टेट्स रिपोर्ट को संयुक्त रूप से संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम और क्लाइमेट एंड क्लीन एयर कोएलिशन द्वारा तैयार किया जाता है।
♦️ सीएमआईई (CMIE) और एमओएसपीआई (MoSPI) के अनुसार, अक्टूबर 2025 में भारत की राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 5.2% थी।
♦️ केंद्र सरकार द्वारा अतीश चंद्र को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, जिसकी नियुक्ति फरवरी 2026 से प्रभावी होगी।
♦️ 'अर्थशास्त्र' नामक प्रसिद्ध ग्रंथ की रचना चाणक्य (कौटिल्य) ने की थी।

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image