महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (22) दिसंबर 2025)
♦️ ईस्ट बंगाल एफसी SAFF विमेंस क्लब चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाला पहला भारतीय महिला फुटबॉल क्लब बन गया है।
♦️ आगामी T20 विश्व कप के लिए अक्षर पटेल को भारतीय क्रिकेट टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।
♦️ वर्ष 2024-25 में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट राजनीतिक दलों को चंदा देने वाला सबसे बड़ा इलेक्टोरल ट्रस्ट बनकर उभरा है।
♦️ अमेरिका ने अपने राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम (NDAA) में भारत के परमाणु दायित्व मानदंडों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप करने का उल्लेख किया है।
♦️ भारत का पहला वन विश्वविद्यालय (Forest University) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में स्थापित किया जाएगा।
♦️ वैश्विक बैंकिंग दिग्गज जेपी मॉर्गन मुंबई में एशिया का अपना सबसे बड़ा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) स्थापित करेगी।
♦️ मैसूर में 21 दिसंबर को प्रसिद्ध 'मैसूर पैलेस फ्लावर शो 2025' का उद्घाटन किया गया।
♦️ ऑस्ट्रेलियन मावेरिक्स नाइट्स ने वर्ल्ड टेनिस लीग (WTL) 2025 का खिताब जीता है।
♦️ इसरो (ISRO) ने गगनयान मिशन के लिए ड्रोग पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला, चंडीगढ़ में किया है।
♦️ पश्चिम बंगाल सरकार ने अपनी ग्रामीण रोजगार योजना 'कर्मश्री' का नाम बदलकर 'महात्मा श्री' करने की घोषणा की है।
♦️ असम के होजाई जिले में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से सात हाथियों की मृत्यु हो गई।
♦️ भारतीय नौसेना की पनडुब्बी INS सिंधुघोष को 40 वर्षों की सेवा के बाद सेवामुक्त (Decommission) कर दिया गया है।
♦️ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए 'संडे ऑन साइकिल' अभियान शुरू किया गया है।
♦️ भारतीय क्रिकेटर अभिज्ञान कुंडू ने अंडर 19 एशिया कप में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
♦️ 'फेयर्स एंड फेस्टिवल्स: ट्रेडिशनल एंड एंशियंट कस्टम्स ऑफ तमिलनाडु' पुस्तक का विमोचन द हिंदू ग्रुप और तमिलनाडु पर्यटन विभाग द्वारा किया गया है।
♦️ गुवाहाटी में भारत का पहला नेचर थीम (बांस और ऑर्किड पर आधारित) वाला एयरपोर्ट टर्मिनल बनाया गया है।
♦️ भारतीय रेलवे ने अपने ब्रॉडगेज नेटवर्क के 98.2% हिस्से का विद्युतीकरण पूरा कर लिया है।
♦️ 'विकसित भारत-जी राम जी विधेयक 2025' के तहत एक वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की वैधानिक गारंटी दी गई है।
♦️ भारत और मलेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'हरिमाऊ शक्ति-2025' बीकानेर की महाजन फायरिंग रेंज में आयोजित हुआ।
♦️ राजस्थान सरकार कक्षा 9 से 12 की बालिकाओं को यूनिफॉर्म और स्कूल बैग हेतु ₹ 800 की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान कर रही है।
♦️ पंचायती राज मंत्रालय और जनजातीय मंत्रालय प्रतिवर्ष 23 और 24 दिसंबर को संयुक्त रूप से पैसा (PESA) महोत्सव मनाते हैं।
♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अश्वगंधा नामक औषधीय पौधे पर एक विशेष डाक टिकट जारी किया है।
♦️ उत्तर प्रदेश सरकार ने जनवरी 2026 को 'सड़क सुरक्षा माह' के रूप में मनाने की घोषणा की है।
♦️ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
♦️ जय शाह को खेल और प्रशासन के क्षेत्र में योगदान के लिए 'ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ द ईयर' अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
♦️ हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से 'कैपुचिन बंदरों' को भारत लाया गया है।
♦️ भारत और नीदरलैंड ने आपसी आर्थिक संबंधों के लिए 'संयुक्त व्यापार एवं निवेश समिति (JTIC)' की स्थापना की है।
♦️ जीएस दिल्ली एसेस ने टेनिस प्रीमियर लीग 2025 की चैंपियनशिप जीती है।
♦️ तिब्बती नव वर्ष का प्रतीक 'लोसर उत्सव' लद्दाख में आयोजित किया जा रहा है।
♦️ ऑस्ट्रेलिया ने 21 दिसंबर को 'चिंतन दिवस' (Day of Reflection) के रूप में घोषित किया है।
♦️ भारत में प्रतिवर्ष 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 'राष्ट्रीय किसान दिवस' मनाया जाता है।
♦️ विश्व के टॉप 500 कंप्यूटरों की सूची के अनुसार अमेरिका का 'एल कैपिटल' दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है।
♦️ 'पावर XE9680' भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है, जिसने वैश्विक स्तर पर 28वीं रैंक प्राप्त की है।
♦️ विश्व के शीर्ष 500 सुपर कंप्यूटरों में भारत के कुल 6 सुपर कंप्यूटर शामिल हैं।
♦️ प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के सम्मान में 'राष्ट्रीय गणित दिवस' मनाया जाता है।
♦️ संख्या 1729 को 'हाडी-रामानुजन नंबर' के रूप में जाना जाता है।
♦️ प्रधानमंत्री मोदी ने असम के कामरूप में अमोनिया-यूरिया उर्वरक परियोजना की आधारशिला रखी है।
♦️ 22 दिसंबर को ग्रीष्म अयनांत के कारण दक्षिणी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है।
♦️ पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई है।
♦️ स्मृति मंधाना अंतर्राष्ट्रीय T-20 मैचों में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं।
♦️ भारतीय नौसेना ने चेन्नई में तीसरी पनडुब्बी रोधी उथले पानी के जहाज "अंजदीप" को शामिल किया है।
♦️ गुजरात के लोथल में "राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर" के विकास के लिए भारत और नीदरलैंड्स ने समझौता (MoU) किया है।
♦️ एलन मस्क 700 अरब डॉलर (वर्तमान में 749 अरब डॉलर) की नेटवर्थ वाले विश्व के पहले इंसान बने हैं।
♦️ भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा एवं वित्त सेवा ने 22 दिसंबर 2025 को अपना 51वां स्थापना दिवस 'संचार लेखा दिवस' के रूप में मनाया।
♦️ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने "शक्ति स्कॉलर्स" नामक युवा अनुसंधान फैलोशिप कार्यक्रम शुरू किया है।
♦️ भारत और न्यूजीलैंड ने एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की घोषणा की है।
♦️ नई दिल्ली में 21 दिसंबर 2025 को 'दिव्य कला मेले' का 28वां संस्करण शुरू हुआ।
♦️ वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार 2.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।