Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

19 दिसंबर 2025 करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (19 दिसंबर 2025)

♦️ 18 दिसंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान भारत और ओमान ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर हस्ताक्षर किए।
♦️ उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
♦️ भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'डेजर्ट साइक्लोन-II' आयोजित किया जा रहा है।
♦️ भारतीय तटरक्षक जहाज (ICG Ship) 'सार्थक' ने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए ईरान के चाबहार बंदरगाह का दौरा किया।
♦️ ओसमान डेम्बेले ने वर्ष 2025 का 'फीफा बेस्ट मेंस प्लेयर' और एताना बोनमाटी ने 'फीफा बेस्ट वीमेंस प्लेयर' अवार्ड जीता है।
♦️ वाडा (WADA) की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, 5000 से अधिक परीक्षण करने वाले देशों में भारत में सबसे अधिक डोपिंग उल्लंघन पाए गए हैं।
♦️ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक 'अटल संस्मरण' के लेखक अशोक टंडन हैं।
♦️ वित्त मंत्रालय ने देश के सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) के लिए एक 'एकल और एकीकृत ब्रांड पहचान' वाला नया लोगो जारी किया है।
♦️ 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के वास्तुकार और प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी. सुतार का हाल ही में 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
♦️ भारत और सऊदी अरब ने 'राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट' धारकों के लिए द्विपक्षीय वीजा छूट समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
♦️ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के 'दूसरे वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन' 2025 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सुल्तान द्वारा वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया गया।
♦️ भारतीय ट्रेडमार्क रजिस्ट्री ने इतिहास में पहली बार 'गंध' (Smell) के आधार पर ट्रेडमार्क आवेदन स्वीकार किया है।
♦️ उत्तराखंड के राज्यपाल ने तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए 'समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक' को पुनर्विचार के लिए वापस लौटा दिया है।
♦️ 19 दिसंबर को प्रतिवर्ष गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है; 1961 में 'ऑपरेशन विजय' द्वारा इसे पुर्तगालियों से मुक्त कराया गया था।
♦️ 'नासा स्पेस एप्स चैलेंज-2025' में भारतीय सैटेलाइट इंटरनेट अवधारणा ने शीर्ष सम्मान जीता है।
♦️ अदम्य श्रेणी का तीसरा तीव्र गश्ती पोत "अमुल्य" 19 दिसंबर 2025 को गोवा में कमीशन किया गया।
♦️ भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगाँठ का उत्सव मस्कट में मनाया गया।
♦️ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भारत का पहला 'वन विश्वविद्यालय' स्थापित किया जाएगा।
♦️ इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (IDF) के अनुसार, वर्ष 2050 तक 900 मिलियन लोगों में मधुमेह होने की भविष्यवाणी की गई है।
♦️ झारखंड की टीम ने पहली बार 'सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी-2025' का खिताब जीता है।
♦️ हरियाणा सरकार ने "हांसी" को राज्य का 23वाँ जिला बनाने की घोषणा की है।
♦️ 56वें संविधान संशोधन के तहत 30 मई 1987 को गोवा को भारत का 25वाँ राज्य बनाया गया था।
♦️ प्रतिवर्ष 18 दिसंबर को 'अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
♦️ एयर इंडिया को वर्ष 2025 के लिए भारत की 'सर्वश्रेष्ठ घरेलू एयरलाइन' का पुरस्कार मिला है।
♦️ ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड्स (BIS) के हाई रिस्क भूकंप जोन की सूची में राजस्थान के भिवाड़ी, अलवर और जयपुर शामिल हैं, जबकि कोटा शामिल नहीं है।
♦️ सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट को वर्ष 2025 में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किया गया है।
♦️ भारत की पहली लिथियम रिफाइनरी तेलंगाना राज्य में स्थित है।
♦️ नवंबर 2025 में मजबूत निर्यात के कारण भारत के व्यापार घाटे में 61% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
♦️ भारतीय शतरंज खिलाड़ी रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा ने 'फिडे सर्किट 2025' जीतकर कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 के लिए क्वालीफाई किया।
♦️ जून 2024 में शुरू हुए 'यशस्विनी अभियान' का मुख्य उद्देश्य ऋण और वित्तीय सहायता के माध्यम से महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना है।
♦️ स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के 'ग्लोबल एआई वाइब्रेंसी इंडेक्स 2024' में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर पहुँच गया है।
♦️ भारत और फ्रांस के बीच संशोधित कराधान समझौते (DTAA) के तहत लाभांश कर की दर को 10% से घटाकर 5% कर दिया गया है।
♦️ भारत ने परमाणु ऊर्जा विधेयक संशोधनों के अनुसार वर्ष 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।
♦️ FIH पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 का आयोजन तमिलनाडु के चेन्नई और मदुरै में किया गया।
♦️ वरिष्ठ पत्रकार संगीता बरुआ पिशारोटी प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई हैं।
♦️ वर्ल्ड इनइक्वलिटी रिपोर्ट (WIR) 2026 के अनुसार, भारत में शीर्ष 10% आय अर्जकों के पास कुल आय का 58% हिस्सा है।
♦️ कोलकाता में प्रसिद्ध फुटबॉलर लियोनेल मेसी की दुनिया की सबसे बड़ी (70 फुट) लोहे की मूर्ति का अनावरण किया गया है।
♦️ बिरहोर जनजाति मुख्य रूप से घुमंतू जीवन व्यतीत करती है और शिकार आधारित अर्थव्यवस्था का पालन करती है।
♦️ 'डाविन ततैया' (Darwin Wasp) एक प्रकार का परजीवी जीव है।
♦️ विवादित 'गोलान हाइट्स' क्षेत्र पर वर्तमान में इज़राइल का नियंत्रण है।
♦️ 'विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस' प्रतिवर्ष 18 दिसंबर को मनाया जाता है।
♦️ वर्ष 1930 के शारदा अधिनियम के तहत विवाह के लिए लड़के की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़की की 14 वर्ष निर्धारित थी।
♦️ गूगल की शोध पहल 'प्रोजेक्ट सनकैचर' अंतरिक्ष में सौर-ऊर्जा संचालित डेटा केंद्रों का परीक्षण करने से संबंधित है।
♦️ 'उड़ान' (UDAN) योजना के तहत भारत में हवाई अड्डों की संख्या 2014 के 74 से बढ़कर अब 160 हो गई है।
♦️ अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में 3,258 भारतीयों का निर्वासन हुआ, जो 2024 की तुलना में दोगुने से अधिक है।
♦️ नीरज घायवान द्वारा निर्देशित भारतीय फिल्म 'होमबाउंड' को ऑस्कर 2026 के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म' श्रेणी में शॉर्टलिस्ट किया गया है।
♦️ 'बीमा कानून (संशोधन) विधेयक 2025' के माध्यम से बीमा क्षेत्र में FDI की सीमा को 74% से बढ़ाकर 100% कर दिया गया है।

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image