Welcome to Study My Duniya-आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है.... विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे UPSC,MPPSC,SSC,UPPSC,CGPSC,Bihar PSC,Railway Exam,Bank Exam,Police Exam,MP ESB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वेबसाइट

Study My Duniya

आपकी सफलता ही हमारा लक्ष्य है..

16 दिसंबर 2025 करंट अफेयर्स एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नावली

यह श्रृंखला दैनिक रूप से प्रकाशित की जाती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स तथ्य (16 दिसंबर 2025)

♦️ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हाल ही में नितिन नवीन को अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
♦️ भारत ने हाल ही में होंगकोंग को हराकर पहली बार उप-20 विश्व कप का खिताब जीता है।
♦️ ओडिशा मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 में महिला एकल का खिताब उन्नति हुडा ने और पुरुष एकल का खिताब किरण जॉर्ज ने जीता है।
♦️ भारतीय नौसेना का सिला जहाज आईएनएसवी कवित्री प्राचीन समुद्री व्यापार मार्गों का पता लगाने के लिए ओमान की यात्रा पर जाएगा।
♦️ मध्य प्रदेश के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व (वीरांगना) को राज्य में चीतों के तीसरे आवास के रूप में विकसित करने की मंजूरी दी गई है।
♦️ राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 में इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन, दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली इकाई का सम्मान मिला है।
♦️ अगले महीने दावोस में होने वाले विश्व आर्थिक मंच (WEF) की बैठक में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
♦️ इसरो (ISRO) ने मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान गगनयान के तहत व्योममित्र रोबोट को अंतरिक्ष में भेजने की योजना बनाई है।
♦️ उत्तराखंड राज्य ने हिम तेंदुआ पर्यटन शुरू करने की घोषणा की है, जो लद्दाख मॉडल पर आधारित है।
♦️ ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हनुक्का यहूदी त्यौहार के जश्न के दौरान आतंकी हमला हुआ।
♦️ भारतीय नौसेना 17 दिसंबर 2025 को नए MH-60R हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन आईएनएस 335 (ओड्रे) को सेवा में शामिल करेगी।
♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर से जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर जा रहे हैं।
♦️ आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) की रिपोर्ट के अनुसार, पारदर्शिता पहल में भारत में ₹29,000 करोड़ से अधिक की अघोषित विदेशी संपत्ति का पता चला है।
♦️ उपराष्ट्रपति ने तमिल सम्राट पेक्सिडुंबुरू दुर्लीयर के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है।
♦️ मोरक्को ने अवैध खेतों के बाद अब कैनबिस (Cannabis/भांग) की खेती को वैध और विनियमित करना शुरू कर दिया है।
♦️ महाराष्ट्र राज्य सरकार ने हाल ही में सदियों से चली आ रही पगड़ी प्रणाली को समाप्त कर दिया है।
♦️ हाल ही में रामसर स्थल घोषित कॉपोरा जलाशय छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है।
♦️ राजस्थान में आयोजित 5वें खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG 2025) का खिताब गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने जीता है।
♦️ भारत का पहला पावर म्यूजियम पटना में बनाया जाएगा।
♦️ भारत ने अर्द्धचालक आत्मनिर्भरता की दिशा में SHIV64 नामक स्वदेशी 1.0 GHz 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर विकसित किया है।
♦️ विजय दिवस प्रतिवर्ष 16 दिसंबर को मनाया जाता है।
♦️ विजय दिवस वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय की स्मृति में मनाया जाता है।
♦️ केरल राज्य के किसानों के लिए कार्बन क्रेडिट योजना शुरू की जाएगी।
♦️ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि 15 दिसम्बर 2025 को मनाई जा रही है।
♦️ भारत में सेमीकंडक्टरों और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विकास के लिए कैबिनेट ने 76,000 करोड़ रुपये (10 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक) की स्वीकृति दी है।
♦️ वर्ष 2034 के पुरुष फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी सऊदी अरब करेगा।
♦️ भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) पुणे में स्थित है।
♦️ भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) की स्थापना वर्ष 1962 में की गई थी।
♦️ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, 'कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013' (POSH Act) के तहत शिकायतें आरोपी के कार्यस्थल, शिकायतकर्ता के कार्यस्थल, या किसी भी रोजगार संबंधी साइट पर दर्ज की जा सकती हैं।
♦️ जबरन नार्को टेस्ट को असंवैधानिक माना जाता है क्योंकि यह अनुच्छेद 20 (आत्म-अभिसंशन के विरुद्ध संरक्षण) और अनुच्छेद 21 (निजता का अधिकार) का उल्लंघन करता है।
♦️ भारत का पहला पूरी तरह से स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल यात्री पोत (Passenger Vessel) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा बनाया गया है।
♦️ रेड-शैंक्ड डौक बंदर (Red-Shanked Douc Monkey) का IUCN संरक्षण दर्जा गंभीर रूप से संकटग्रस्त (Critically Endangered) है।
♦️ संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड' से भारतीय अधिकारी सुचिता साहू को सम्मानित किया गया है।
♦️ CITES CoP20 में ओशिएनिक वाइटटिप शार्क (Oceanic Whitetip Shark) को परिशिष्ट-I में जोड़ा गया है।
♦️ हाल ही में आंध्र प्रदेश के कपड़े, पोंडुरु खादी, को भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया गया है।
♦️ केंद्र सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) का नाम बदलकर ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोज़गार योजना’ करने पर विचार कर रही है।
♦️ सरकार MGNREGA के तहत प्रति ग्रामीण परिवार को दी जाने वाली अधिकतम 100 दिन के रोज़गार की गारंटी की सीमा को बढ़ाकर 125 दिन करने की योजना पर विचार कर रही है।
♦️ पिछले पाँच वर्षों में MGNREGA के तहत प्रति परिवार औसत रोजगार 50.35 दिन रहा है।
♦️ 2022 में पूर्व ग्रामीण विकास सचिव अमरजीत सिन्हा की अध्यक्षता में एक पैनल गठित किया गया था, जिसका कार्य विशेष रूप से राज्यों के बीच अंतर (Inter-State Variations) की समीक्षा करना था।
♦️ 2023 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को 12 दिसंबर, 2025 के संदर्भ में ईरान में एक स्मृति समारोह के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
♦️ नैरोबी (केन्या) में आयोजित संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (UNEA-7) में भारत का प्रस्ताव ‘जंगल की आग के वैश्विक प्रबंधन को मजबूत करना’ औपचारिक रूप से अपनाया गया।
♦️ UNEP की रिपोर्ट के अनुसार, यदि मौजूदा रुझान जारी रहे तो चरम जंगल की आग की घटनाएँ 2100 तक 50% तक बढ़ सकती हैं।
♦️ भारत सरकार ने 3 दिसम्बर, 1971 को बंगाली मुसलमानों और हिंदुओं की रक्षा के लिए पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ने का निर्णय लिया था।
♦️ 16 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तानी सेना के प्रमुख ने ढाका में भारतीय सेना के सामने 93,000 सैनिकों के साथ बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया था।
♦️ बांग्लादेश प्रत्येक वर्ष 16 दिसंबर को स्वतंत्रता दिवस (विजय दिवस) मनाता है।

जॉइन व्हाट्सएप डेली प्रोग्राम

+91 9179042309

रोजाना करंट अफेयर्स,PDF,Image Poster,Text स्टडी मैटेरियल और महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान,All Subject कोर्स के साथ प्रतिदिन आपके व्हाट्सएप पर तैयार करें।

मात्र ₹599 में
WhatsApp पर संपर्क करें
WhatsApp Program Image